हरभजन के घर आयी ‘नन्हीं परी'', पत्नी गीता ने लंदन में दिया बेटी को जन्म

नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह पिता बन गये हैं. उनकी पत्नी गीता बसरा ने लंदन में एक बेटी को जन्म दिया है. खबर है कि 27 जुलाई को गीता बसरा ने एक बेटी को जन्म दिया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हरभजन सिंह की मां ने इस खबर की पुष्टि एक अखबार के साथ […]
नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह पिता बन गये हैं. उनकी पत्नी गीता बसरा ने लंदन में एक बेटी को जन्म दिया है. खबर है कि 27 जुलाई को गीता बसरा ने एक बेटी को जन्म दिया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हरभजन सिंह की मां ने इस खबर की पुष्टि एक अखबार के साथ बातचीत में की है. लेकिन अभी तक हरभजन सिंह ने इस बारे में कुछ नहीं कहा है.
गौरतलब है कि जून महीने में गीता बसरा की गोद भराई की रस्म हुई थी. उस समय भी गीता बसरा लंदन में ही थीं. हरभजन और गीता ने काफी समय तक साथ में समय बिताने के बाद 29 अक्तूबर 2015 को एक गुरुद्वारे में शादी की थी.
ज्ञात हो भज्जी के पापा बनने की खबर पहले से ही मीडिया में आ चुकी थी. बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम ने पहले ही हरभजन सिंह के पापा बनने की खबर का खुलासा कर चुका था. आईपीएल के उद्घाटन समारोह में हरभजन सिंह के साथ गीता बसरा भी उपस्थित थीं, उन्होंने जिस तरह की ड्रेस अप किया था, उससे भी इस बात की पुष्टि हो रही है. गीता ने काफी आरामदायक ढीला-ढाला कपड़ा जूते के साथ पहना था. बावजूद इसके उनका ‘बेबी बंप’ नजर आ रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




