ePaper

ऑस्ट्रेलिया में मैकडरमोट क्रिकेट अकादमी में युवाओं को गुर सिखायेंगे धौनी

Updated at : 21 Jul 2016 7:35 PM (IST)
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया में मैकडरमोट क्रिकेट अकादमी में युवाओं को गुर सिखायेंगे धौनी

नयी दिल्ली : भारत के टी20 और वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को क्रेग मैकडरमोट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी का ब्रांड दूत चुना गया है जो ऑस्ट्रेलिया में अत्याधुनिक निजी क्रिकेट और शैक्षणिक खेल अकादमी है. यह खेल विज्ञान और प्रबंधन में चार साल की स्नातक उपाधि देगा जिसमें क्रिकेट पर खास फोकस रहेगा. धौनी ने […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारत के टी20 और वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को क्रेग मैकडरमोट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी का ब्रांड दूत चुना गया है जो ऑस्ट्रेलिया में अत्याधुनिक निजी क्रिकेट और शैक्षणिक खेल अकादमी है. यह खेल विज्ञान और प्रबंधन में चार साल की स्नातक उपाधि देगा जिसमें क्रिकेट पर खास फोकस रहेगा.

धौनी ने कहा कि वह इसका हिस्सा बनकर काफी खुश हैं क्योंकि इससे उन्हें भारत और ऑस्ट्रेलिया के युवा क्रिकेटरों से मिलने और उन्हें सलाह देने का मौका मिलेगा. उन्होंने कहा ,‘‘ क्रिकेट को वापिस कुछ देने के लिये यह परफेक्ट मंच है. इससे खेलों में रुचि लेने वाले बच्चों को पढाई और खेलों के बीच सही संतुलन बनाने का मौका मिलेगा.” यह करार सीएमआईसीए और रिती स्पोर्ट्स के बीच हुआ है जिसके तहत धौनी सिक्योर्ड वेंचर केपिटल का वैश्विक चेहरा होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola