ePaper

टीम इंडिया और अश्विन आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में दूसरे स्थान पर

Updated at : 12 Jul 2016 5:56 PM (IST)
विज्ञापन
टीम इंडिया और अश्विन आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में दूसरे स्थान पर

दुबई : भारत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की नवीनतम टेस्ट टीम रैंकिंग में दूसरे स्थान पर चल रहा है लेकिन तीसरे स्थान पर चल रहे पाकिस्तान के पास इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला में उसे पीछे छोड़ने का मौका है. इस बीच भारत के रविचंद्रन अश्विन ऑलराउंडरों की सूची में शीर्ष पर जबकि गेंदबाजी सूची […]

विज्ञापन

दुबई : भारत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की नवीनतम टेस्ट टीम रैंकिंग में दूसरे स्थान पर चल रहा है लेकिन तीसरे स्थान पर चल रहे पाकिस्तान के पास इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला में उसे पीछे छोड़ने का मौका है. इस बीच भारत के रविचंद्रन अश्विन ऑलराउंडरों की सूची में शीर्ष पर जबकि गेंदबाजी सूची में दूसरे स्थान पर चल रहे हैं.

पाकिस्तान भारत से सिर्फ एक अंक पीछे हैं और अगर वह इंग्लैंड के खिलाफ चार टेस्ट की श्रृंखला 2-1 या 3-1 से जीत लेता है तो भारत को पछाड़ते हुए दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगा. भारत के 112 जबकि पाकिस्तान के 111 अंक हैं.

भारत, पाकिस्तान और चौथे स्थान पर मौजूद इंग्लैंड के बीच काफी कम अंकों का अंतर है जिससे मेजबान इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच श्रृंखला से पहले कई रोचक परिदृश्य बन रहे हैं पाकिस्तान 2-1 या 3-1 के अंतर से जीत दर्ज करता है तो टीम दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगी. वर्ष 2003 में आधिकारिक रैंकिंग शुरु होने के बाद पाकिस्तान सिर्फ एक बाद इस स्थान पर काबिज रहा है.

पाकिस्तान के पास शीर्ष स्थान से ऑस्ट्रेलिया को हटाने का भी मौका होगा लेकिन इसके लिए उसे 3-0 या इससे बेहतर अंतर से जीत दर्ज की. इंग्लैंड पाकिस्तान से अभी तीन अंक पीछे है और अगर टीम 2-1 या 1-0 से जीत दर्ज करती है तो विरोधी टीम को पछाड़ते हुए तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगी. ऐसे में इंग्लैंड 110 जबकि पाकिस्तान के 107 अंक हो जाएंगे.

इंग्लैंड अगर 2-0 या 3-1 से जीत दर्ज करता है तो उसके भारत के बराबर 112 अंक हो जाएंगे. भारत को भी चार टेस्ट की श्रृंखला में वेस्टइंडीज का सामना करना है जिसका समापन इंग्लैंड-पाकिस्तान श्रृंखला के एक हफ्ते बाद होगा. इंग्लैंड अगर घरेलू हालात का फायदा उठाते हुए 3-0 से जीत दर्ज करता है तो दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगा जबकि सभी मैच जीतने पर उसके 114 अंक हो जाएंगे.

इंग्लैंड के जो रुट चौथे स्थान के साथ श्रृंखला की शुरुआत दोनों टीमों के बीच शीर्ष रैंकिंग वाले बल्लेबाज के रुप में करेंगे. उनके अलावा कप्तान एलिस्टेयर कुक (12) और फार्म में चल रहे जानी बेयरस्टा (18) भी शीर्ष 20 में शामिल हैं.

पाकिस्तान के शीर्ष पांच बल्लेबाज शीर्ष 20 में शामिल हैं जबकि मोहम्मद हफीज 22वें स्थान पर हैं. यूनिस खान पांचवें स्थान के साथ टीम के शीर्ष बल्लेबाज हैं. कप्तान मिसबाह उल हक (10), असद शाफिक (13), सरफराज अहमद (19) और अजहर अली (20) भी शामिल 20 में शामिल है.

गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन का खिसकना तय है क्योंकि वह कंधे की चोट के कारण लार्ड्स टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे. अगर कोई खिलाड़ी अपनी टीम की ओर से किसी टेस्ट में नहीं खेलता है तो उसके एक प्रतिशत अंक कट जाते हैं. ऐसे में एंडरसन अश्विन से पीछे दूसरे स्थान पर खिसक जाएंगे. अश्विन के अभी एंडरसन से छह अंक कम हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola