ePaper

.....और जिंबाब्‍वे से हारते-हारते इस तरह जीत गया भारत

Updated at : 22 Jun 2016 8:42 PM (IST)
विज्ञापन
.....और जिंबाब्‍वे से हारते-हारते इस तरह जीत गया भारत

हरारे : जिंबाब्‍वे के खिलाफ तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में आज भारत ने रोमांचक जीत दर्ज की है. आखिरी ओवर में मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका था. आखिरी ओवर में जिंबाब्‍वे को जीत के लिए 21 रन की जरूरत थी. आखिरी ओवर में गेंद बरिंदर सरन के हाथ में थी. जिंबाब्‍वे के बल्‍लेबाज […]

विज्ञापन

हरारे : जिंबाब्‍वे के खिलाफ तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में आज भारत ने रोमांचक जीत दर्ज की है. आखिरी ओवर में मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका था. आखिरी ओवर में जिंबाब्‍वे को जीत के लिए 21 रन की जरूरत थी. आखिरी ओवर में गेंद बरिंदर सरन के हाथ में थी.

जिंबाब्‍वे के बल्‍लेबाज मारुमा ने बरिंदर की पहली गेंद को छक्‍के जड़ दिया. बरिंदर की दूसरी गेंद वाइड चली गयी. तीसरी गेंद नोबॉल हो गयी. इस गेंद पर जिंबाब्‍वे को 5 रन मिले. चौथी गेंद पर मारुमा ने एक रन लिया. जिंबाब्‍वे को जीत के लिए अब दो गेंद पर 8 रन बनाने थे. पांचवीं गेंद पर चिगुम्बुरा ने चौका जमा दिया.
जिंबाब्‍वे को जीत के लिए एक गेंद पर 4 रन की जरूरत थी, लेकिन बरिंदर ने एक बार फिर शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन दिखाया और आखिरी गेंद पर जिंबाब्‍वे के बल्‍लेबाज को आउट कर दिया और इस तरह से टीम इंडिया ने तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला को 2-1 से जीत लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola