ePaper

स्पिन किंग ताहिर के बेहतरीन प्रदर्शन से दक्षिण अफ्रीका ने विंडीज को हराया

Updated at : 16 Jun 2016 3:27 PM (IST)
विज्ञापन
स्पिन किंग ताहिर के बेहतरीन प्रदर्शन से दक्षिण अफ्रीका ने विंडीज को हराया

बासेटेरे : इमरान ताहिर के रिकार्ड प्रदर्शन के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने त्रिकोणीय एक दिवसीय क्रिकेट श्रृंखला के छठे मैच में वेस्टइंडीज को 139 रन से हरा दिया. दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 343 रन बनाये. जवाब में कैरेबियाई टीम 38 ओवर में 204 रन पर आउट हो गई. […]

विज्ञापन

बासेटेरे : इमरान ताहिर के रिकार्ड प्रदर्शन के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने त्रिकोणीय एक दिवसीय क्रिकेट श्रृंखला के छठे मैच में वेस्टइंडीज को 139 रन से हरा दिया. दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 343 रन बनाये. जवाब में कैरेबियाई टीम 38 ओवर में 204 रन पर आउट हो गई. ताहिर ने नौ ओवर में 45 रन देकर सात विकेट लिये जो वनडे क्रिकेट के इतिहास में किसी दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.

इसके साथ ही ताहिर ने सबसे जल्दी 100 वनडे विकेट लेने का मोर्नी मोर्कल का दक्षिण अफ्रीकी रिकार्ड तोड दिया. उन्होंने 58 मैचों में यह कारनामा किया है. इससे पहले हाशिम अमला के 23वें वनडे शतक की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने विशाल स्कोर बनाया. अमला ने 99 गेंद में 13 चौकों की मदद से 110 रन बनाये. उन्होंने किंटोन डिकाक के साथ पहले विकेट के लिये 182 रन जोडे.

डिकाक ने 71 और फाफ डु प्लेसिस ने नाबाद 73 रन बनाये जबकि क्रिस मौरिस ने 40 रन का योगदान दिया. डु प्लेसिस ने सिर्फ 50 गेंद में 73 रन बनाये जिसमें छह चौके और दो छक्के शामिल थे. वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी रही लेकिन इसके बाद ताहिर और तबरेज शम्सी (दो विकेट) ने उसकी पारी को बिखेर दिया. जोनाथन चार्ल्स (49) और मर्लोन सैमुअल्स (24) के अलावा कोई बल्लेबाज नहीं टिक सका.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola