माल्या के गोवा वाले बंगले में ‘राजा की तरह'' पांच दिन बिता चुके हैं क्रिस गेल

नयी दिल्ली : रायल चैलेंजर्स बेंगलूर में शामिल होने के बाद वेस्टइंडीज के आक्रामक बल्लेबाज क्रिस गेल को टीम के मालिक विजय माल्या के गोवा स्थित बंगले में पांच दिन बिताने का मौका मिला जहां वह ‘राजा की तरह’ रहे और माल्या की तिपहिया हर्ले डेविडसन भी चलाई. गेल ने इसका जिक्र अपनी आत्मकथा ‘सिक्स […]
नयी दिल्ली : रायल चैलेंजर्स बेंगलूर में शामिल होने के बाद वेस्टइंडीज के आक्रामक बल्लेबाज क्रिस गेल को टीम के मालिक विजय माल्या के गोवा स्थित बंगले में पांच दिन बिताने का मौका मिला जहां वह ‘राजा की तरह’ रहे और माल्या की तिपहिया हर्ले डेविडसन भी चलाई. गेल ने इसका जिक्र अपनी आत्मकथा ‘सिक्स मशीन : आई डोंट लाइक क्रिकेट.. आई लव इट ‘ में किया है.
आईपीएल में आरसीबी के लिये खेलते हुए गेल ने टीम मैनेजर जार्ज अविनाश से माल्या के आलीशान बंगले के बारे में सुना. दो मैचों के बीच पांच दिन का ब्रेक था लिहाजा गेल ने वहां जाने की इच्छा जताई. गेल ने कहा ,‘‘ मैने वहां जाने का फैसला किया.
हवाई अड्डे से कार मुझे लेने आई और मैं सीधे वहां पहुंचा. वह होटलों से भी बड़ा बंगला था और मैने ऐसा मकान पहले कभी नहीं देखा.” उन्होंने कहा ,‘‘ यह जेम्स बांड, प्लेब्वाय जैसा बंगला था. मैं पूरे बंगले में अकेला था. दो बटलर हमेशा मेरे पास रहते थे. मैं पहले पूल में गया, फिर दूसरे में. लान में गया और किंगफिशर बीयर लेकर फिर पूल में गया. किंगफिशर विला में किंगफिशर बीयर की कोई कमी नहीं थी.”
गेल ने कहा ,‘‘ मैं गोल्फ कार्ट में भी घूमा. कुक से मैने पूछा कि मेनू में क्या है तो उसने कहा कि कोई मेनू नहीं है. जो आप चाहो, वह बन जायेगा.” उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे लगा कि मैं दुनिया का शहंशाह हूं. मैने हर्ले डेविडसन चलाई जबकि पहले कभी मोटरबाइक नहीं चलाई थी. तिपहिया मोटरबाइक तो मैने देखी ही नहीं थी.”
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




