ePaper

नवंबर में एडीलेड में होगा ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका डे-नाइट टेस्‍ट

Updated at : 08 Jun 2016 3:45 PM (IST)
विज्ञापन
नवंबर में एडीलेड में होगा ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका डे-नाइट टेस्‍ट

मुंबई : ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड नवंबर में एडीलेड में दिन रात का टेस्ट खेलेंगे जो उस श्रृंखला का तीसरा क्रिकेट टेस्ट होगा. क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका द्वारा आज जारी विज्ञप्ति के अनुसार ,‘‘ क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका को यह ऐलान करते हुए खुशी हो रही है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडीलेड में 24 नवंबर 2016 से शुरू […]

विज्ञापन

मुंबई : ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड नवंबर में एडीलेड में दिन रात का टेस्ट खेलेंगे जो उस श्रृंखला का तीसरा क्रिकेट टेस्ट होगा. क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका द्वारा आज जारी विज्ञप्ति के अनुसार ,‘‘ क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका को यह ऐलान करते हुए खुशी हो रही है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडीलेड में 24 नवंबर 2016 से शुरू हो रहा तीसरा टेस्ट दिन रात का होगा.”

सीएसए के मुख्य कार्यकारी हारुन लोर्गट ने कहा ,‘‘ अपने सभी टेस्ट क्रिकेटरों के कार्यक्रम को देखते हुए और दिन रात के टेस्ट की संभावनाओं को जानने के मकसद से मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हमने क्रिकेट आस्ट्रेलिया को दिन रात के टेस्ट के लिये हामी भर दी है.”

क्रिकेट आस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी जेम्स सदरलैंड ने इसका स्वागत करते हुए कहा ,‘‘ क्रिकेटप्रेमी इस खबर से उत्साहित होंगे कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरा मैच दिन रात का होगा.” पिछले साल एडीलेड में आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच दिन रात का पहला टेस्ट नवंबर में खेला गया था और इसे 124000 दर्शकों ने देखा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola