ePaper

दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 47 रन से हराया

Updated at : 08 Jun 2016 3:36 PM (IST)
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 47 रन से हराया

प्रोविडेंस : दक्षिण अफ्रीका ने त्रिकोणीय एक दिवसीय क्रिकेट श्रृंखला के तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया को 47 रन से हराकर अपना दावा पुख्ता कर लिया. बल्लेबाजों की परेशानी का सबब बनी पिच पर दक्षिण अफ्रीका ने नौ विकेट पर 189 रन बनाये. जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 34.2 ओवर में 142 रन पर आउट हो गई. […]

विज्ञापन

प्रोविडेंस : दक्षिण अफ्रीका ने त्रिकोणीय एक दिवसीय क्रिकेट श्रृंखला के तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया को 47 रन से हराकर अपना दावा पुख्ता कर लिया. बल्लेबाजों की परेशानी का सबब बनी पिच पर दक्षिण अफ्रीका ने नौ विकेट पर 189 रन बनाये. जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 34.2 ओवर में 142 रन पर आउट हो गई.

आरोन फिंच (72) को छोड़कर उसका कोई बल्लेबाज नहीं चल सका. जीत के इस अंतर की बदौलत दक्षिण अफ्रीका को एक बोनस अंक भी मिला. अब वह शीर्ष पर है जबकि ऑस्ट्रेलिया दूसरे और मेजबान वेस्टइंडीज तीसरे स्थान पर है. शनिवार को सेंट किट्स में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका का फिर सामना होगा. दक्षिण अफ्रीका के लिये 62 रन बनाने वाले फरहान बेहार्डियेन को मैन आफ द मैच चुना गया.

कागिसो रबाडा ने गेंदबाजी में कमाल दिखाते हुए सात ओवर में 13 रन देकर तीन विकेट लिये. रबाडा ने पहले स्पैल में उस्मान ख्वाजा को आउट किया. इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड और पुछल्ले बल्लेबाज नाथन कूल्टर नाइल के विकेट चटकाये. करीब 16 महीने बाद पहला वनडे खेल रहे वेन परनेल ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ को पगबाधा आउट किया.

स्पिनर इमरान ताहिर और आरोन फागिंसो ने दो दो विकेट लिये. इससे पहले दक्षिण अफ्रीकी कप्तान एबी डिविलियर्स ने टास जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया. ऑस्ट्रेलिया के लिये कूल्टर नाइल और जोश हेजलवुड ने दो दो विकेट लिये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola