सचिन के साथ केरल ब्लास्टर्स के सह मालिक बने फिल्म स्टार

तिरुवनन्तपुरम : तेलुगु फिल्म स्टार चिरंजीवी और अकिनेनी नागार्जुन सहित निवेशकों के एक समूह आज इंडियन सुपर लीग फ्रेंचाइजी केरल ब्लास्टर्स के सह मालिकों के रुप में दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से जुड़े. इन दोनों के अलावा सह मालिकों में प्रमुख फिल्म निर्माता अल्लु अरविंद और उद्योगपति निम्मागाडा प्रसाद शामिल हैं. इस समूह ने केरल […]
तिरुवनन्तपुरम : तेलुगु फिल्म स्टार चिरंजीवी और अकिनेनी नागार्जुन सहित निवेशकों के एक समूह आज इंडियन सुपर लीग फ्रेंचाइजी केरल ब्लास्टर्स के सह मालिकों के रुप में दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से जुड़े. इन दोनों के अलावा सह मालिकों में प्रमुख फिल्म निर्माता अल्लु अरविंद और उद्योगपति निम्मागाडा प्रसाद शामिल हैं.
इस समूह ने केरल ब्लास्टर्स फुटबॉल क्लब के मालिक ब्लास्टर्स स्पोर्ट्स प्रा लि में शेयर खरीदे. तेंदुलकर पहले की तरह केरल ब्लास्टर्स के सह मालिक बने रहेंगे. नये सह मालिकों की घोषणा के अवसर पर तेंदुलकर ने कहा, ‘‘हम नये जोश के साथ तीसरे सत्र की शुरुआत करेंगे और हमारे पास केरल ब्लास्टर्स में निवेशकों के रुप में कुछ बड़े नाम जुड़े हैं. पिछले दो सत्रों में फुटबॉल देखना रोमांचक रहा. ”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




