नॉ बॉल देने पर खिलाड़ी ने अंपायर को पीटा, बहन को दिया जहर !

अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक दुखद खबर सामने आ रही है. मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो एक क्रिकेट मैच के दौरान एक क्रिकेटर ने अंपायर को नॉ बॉल देने पर पहले जमकर पीटा और बाद में अंपायर के बहन समेत चार लोगों को जहर देकर जान ले लिया. मीडिया […]
अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक दुखद खबर सामने आ रही है. मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो एक क्रिकेट मैच के दौरान एक क्रिकेटर ने अंपायर को नॉ बॉल देने पर पहले जमकर पीटा और बाद में अंपायर के बहन समेत चार लोगों को जहर देकर जान ले लिया.
मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से 20 किलोमीटर दूर जरारा कस्बे में एक प्रीमियर लीग का आयोजन किया गया था. इस मैच में राज कुमार अंपायरिंग कर रहे थे. जरारा और बारिकी के बीच में चल रहे मैच में अंपायर राज कुमार ने रोमांचक मोड़ में एक गेंद को नॉ बॉल करार दे दिया. अंपायर के इस फैसले से खिलाड़ी संदीप पाल नाराज हो गया और अंपायर के पास जाकर विरोध दर्ज कराया. लेकिन अंपायर अपने फैसले पर अड़े रहे. इस पर संदीप ने अंपायर के साथ हाथापाई पर उतारु हो गया. बाद में संदीप ने अंपायर को गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










