ePaper

तेंदुलकर की बराबरी करने की राह पर है कोहली : हसी

Updated at : 19 May 2016 4:46 PM (IST)
विज्ञापन
तेंदुलकर की बराबरी करने की राह पर है कोहली : हसी

मेलबर्न : विराट कोहली की वर्तमान फार्म से हैरान ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज माइकल हसी को लगता है कि यह कलात्मक क्रिकेटर दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की उपलब्धियों की बराबरी करने या उनसे आगे निकलने की तरफ बढ रहा है. हसी ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की आधिकारिक वेबसाइट पर कहा, ‘‘तेंदुलकर का सबसे मजबूत पक्ष लंबे […]

विज्ञापन

मेलबर्न : विराट कोहली की वर्तमान फार्म से हैरान ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज माइकल हसी को लगता है कि यह कलात्मक क्रिकेटर दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की उपलब्धियों की बराबरी करने या उनसे आगे निकलने की तरफ बढ रहा है.

हसी ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की आधिकारिक वेबसाइट पर कहा, ‘‘तेंदुलकर का सबसे मजबूत पक्ष लंबे समय तक खेलते रहना और यदि कोहली फिट रहता है तो वह एक खिलाड़ी के रुप में तेंदुलकर की बराबरी कर सकता है. ” कोहली इस समय बेहतरीन फार्म में है और अभी आईपीएल में उन्होंने धूम मचा रखी है. उन्होंने आईपीएल के वर्तमान सत्र में चार शतक लगा लिये हैं.
हसी ने कहा, ‘‘उसने खुद को एक बेहतरीन खिलाड़ी के रुप में ढाल दिया है. एबी डिविलियर्स और स्टीव स्मिथ उसके समकालीन हैं. ये तीनों अब उस स्थिति में हैं जहां वे अंदर और बाहर से अपने खेल का अच्छी तरह से समझते हैं और उसके अनुसार ही चलते हैं और इससे वे सफल रहे हैं. मुझे इन्हें बल्लेबाजी करते हुए देखने में मजा आता है. ”
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola