ePaper

सुरेश रैना ने प्रेग्‍नेंट पत्नी के साथ शेयर की तसवीरें

Updated at : 13 May 2016 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
सुरेश रैना ने प्रेग्‍नेंट पत्नी के साथ शेयर की तसवीरें

मुंबई : टीम इंडिया के बायें हाथ के बल्‍लेबाज और आईपीएल में गुजरात लायंस के कप्‍तान सुरेश रैना इन दिनों छुट्टी पर चल रहे हैं. उन्‍होंने आईपीएल से छुट्टी एक बेहद ही खास वजह से ली है. वजह है कि वो कुछ दिनों में ही पापा बनने वाले हैं. सुरेश रैना ने अपने और अपनी […]

विज्ञापन

मुंबई : टीम इंडिया के बायें हाथ के बल्‍लेबाज और आईपीएल में गुजरात लायंस के कप्‍तान सुरेश रैना इन दिनों छुट्टी पर चल रहे हैं. उन्‍होंने आईपीएल से छुट्टी एक बेहद ही खास वजह से ली है. वजह है कि वो कुछ दिनों में ही पापा बनने वाले हैं.

सुरेश रैना ने अपने और अपनी प्रेग्‍नेंट पत्नी की तसवीरें सोशल मीडिया में शेयर की है और साथ में पोस्‍ट किया है वेटिंग एंड वेटिंग. बताते चलें कि सुरेश रैना इन दिनों आईपीएल को छोड़कर हॉलैंड में हैं. उनकी पत्नी कुछ दिनों के बाद बच्‍चे को जन्‍म देने वाली हैं.

* बच्‍चे को लेकर काफी उत्‍साहित हैं रैना

सुरेश रैना अपने आने वाले बच्‍चे को लेकर काफी उत्‍साहित हैं. पिछले दिनों केकेआर के खिलाफ मैच जीतने के बाद रैना ने कहा था, मैं कल अपनी पत्नी से मिल रहा हूं. मैं फिलहाल उसको लेकर काफी उत्‍साहित हूं. रैना ने मदर्स डे के अवसर पर सोशल मीडिया में कुछ तसवीरें पोस्‍ट की थी. जिसमें एक ओर उनकी मां थीं और दूसरी ओर उनकी पत्नी प्रियंका. रैना ने साथ में एक पोस्‍ट किया था जिसमें उन्‍होंने लिखा था, मोम और फ्यूचर मोम, मैं दोनों से मिलने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता.

* पिछले साल अप्रैल में हुई थी सुरेश रैना की शादी

टीम इंडिया के तूफानी बल्‍लेबाजी सुरेश रैना पिछले साल आईसीसी विश्वकप के बाद शादी के बंधन में बंधे थे. उनकी और मेरठ की प्रियंका की शादी 4 अप्रैल को दिल्‍ली स्थि‍त होटल लीला पैलेस में हुई थी. दोनों की शादी के मौके पर कई महान क्रिकेटर भी शामिल हुए थे.

* हॉलैंड में बैंकर्स हैं रैना की पत्नी

ज्ञात हो सुरेश रैना इन दिनों अपनी पत्नी के साथ हॉलैंड में हैं. रैना के साथ उनकी मां भी वहां मौजूद हैं. रैना के हॉलैंड जानें के पीछे कारण है कि उनकी पत्नी प्रियंका वहां एक बैंक में काम करती हैं और वहीं अपने बच्‍चे को भी जन्‍म देने वाली हैं. प्रियंका शादी के बाद दो-चार बार भारत आयीं हैं, लेकिन रैना के मैच देखने के लिए वो कभी भी स्‍टेडियम में नहीं पहुंची हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola