कल रीवा से शादी करेंगे जडेजा, आज हल्दी की रस्म
Updated at : 16 Apr 2016 5:26 PM (IST)
विज्ञापन

राजकोट : गुजरात लायंस के आलराउंडर रविंद्र जडेजा मोहाली में आज मुंबई इंडियंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग मैच में हिस्सा नहीं लेंगे क्योंकि कल यहां मंगेतर रीवा सोलंकी के साथ उनकी शादी होनी है. गुजरात लायंस टीम के सूत्रों ने बताया, ‘‘रविंद्र जडेजा आज के मैच में नहीं खेलेंगे और वह टीम के साथ […]
विज्ञापन
राजकोट : गुजरात लायंस के आलराउंडर रविंद्र जडेजा मोहाली में आज मुंबई इंडियंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग मैच में हिस्सा नहीं लेंगे क्योंकि कल यहां मंगेतर रीवा सोलंकी के साथ उनकी शादी होनी है.
गुजरात लायंस टीम के सूत्रों ने बताया, ‘‘रविंद्र जडेजा आज के मैच में नहीं खेलेंगे और वह टीम के साथ मुंबई नहीं आये हैं क्योंकि कल उनकी शादी है.” राजकोट में ही होने वाले अगले मैच के संदर्भ में सूत्र ने कहा, ‘‘यह भी तय नहीं है कि वह 21 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मैच के लिए उपलब्ध होंगे या नहीं.” आईपीएल में पदार्पण कर रही लायंस की टीम ने अब तक अपने दोनों मैच जीते हैं.सूत्रों ने बताया कि गुजरात लायंस की टीम के सदस्यों के कल शाम शादी के रिसेप्शन में शामिल होने की उम्मीद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




