#SachinTeaser : फिल्म ''सचिन अ बिलियन ड्रीम्स'' का टीजर रिलीज

मुंबई : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और क्रिकेट के भगवान के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर पर बन रही फिल्म का टीजर आज रिलीज कर दिया गया है. इस टीजर में सचिन को आप सुन सकते हैं. जिसमें सचिन अपने पिता की बातों को बता रहे हैं. सचिन बता रहे हैं कि उनके पिता […]
मुंबई : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और क्रिकेट के भगवान के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर पर बन रही फिल्म का टीजर आज रिलीज कर दिया गया है. इस टीजर में सचिन को आप सुन सकते हैं. जिसमें सचिन अपने पिता की बातों को बता रहे हैं.
सचिन बता रहे हैं कि उनके पिता हमेशा उनसे कहते थे कि तुमने जिंदगी में क्रिकेट को चुना है ये एक बात है, लेकिन आखिर तक तुम्हारे साथ जो बात रहेगी वो होगी कि तुम इंसान कैसे हो. टीजर में आप सचिन के महान समर्थक सुधीर को भी देख सकते हैं.
ज्ञात हो इससे पहले सचिन तेंदुलकर ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर अपनी फिल्म का पोस्टर जारी किया था और लोगों को सूचना दी थी कि 14 अप्रैल को उनकी फिल्म का टीजर रिलीज होने वाला है. उन्होंने अपने समर्थकों से इसे देखने की अपील की थी. इसमें कई क्रिकेटरों को अच्छा कमेंट भी आया था.
ज्ञात हो 42 साल के तेंदुलकर इस फिल्म से अभिनेता के तौर पर अपनी पारी की शुरुआत कर रहे हैं. इसका निर्देशन पुरस्कृत ब्रिटिश निर्देशक जेम्स एर्सकीन ने किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




