ePaper

रैना ने जर्नलिस्‍ट से कहा, आप अपनी पत्नी के साथ कंफर्टेबल हैं या किसी दूसरे के साथ ?

Updated at : 08 Apr 2016 12:22 PM (IST)
विज्ञापन
रैना ने जर्नलिस्‍ट से कहा, आप अपनी पत्नी के साथ कंफर्टेबल हैं या किसी दूसरे के साथ ?

मुंबई : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कूल महेंद्र सिंह धौनी की हाजिर जवाबी का असर लगता है अब खिलाड़ियों को भी होने लगा है, तभी तो एक संवाददाता सम्मेलन में सुरेश रैना ने एक रिपोर्टर को ऐसा जवाब दिया कि सब लोग हंस पड़े. गौरतलब है कि एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सुरेश रैना […]

विज्ञापन

मुंबई : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कूल महेंद्र सिंह धौनी की हाजिर जवाबी का असर लगता है अब खिलाड़ियों को भी होने लगा है, तभी तो एक संवाददाता सम्मेलन में सुरेश रैना ने एक रिपोर्टर को ऐसा जवाब दिया कि सब लोग हंस पड़े.

गौरतलब है कि एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सुरेश रैना से एक पत्रकार ने भारतीय क्रिकेट टीम के कोच के बारे में सवाल पूछते हुए कहा कि आप यह बतायें कि आप देशी कोच के साथ कंफर्टेबल हैं या विदेशी कोच के साथ. इस सवाल के जवाब ने कहा कि आप मुझे यह बतायें कि आप अपनी पत्नी के साथ कंफर्टेबल हैं या किसी और के साथ आपको अपना जवाब खुद ही मिल जायेगा.

सुरेश रैना ने कहा कि मैं एक खिलाड़ी हूं और मेरा काम कोच चुनना नहीं है, यह बोर्ड का काम है. गौरतलब है कि इंडियन प्रीमियर लीग के नौंवे सीजन में सुरेश रैना गुजरात लायंस की तरफ से खेल रहे हैं. इससे पहले वे चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते थे, लेकिन चेन्नई को दो साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola