पाकिस्‍तान को लगा झटका, अभ्यास के दौरान चोटिल हुए वहाब रियाज

Updated at : 21 Mar 2016 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्‍तान को लगा झटका, अभ्यास के दौरान चोटिल हुए वहाब रियाज

मोहाली : पाकिस्तानी तेज गेंदबाज वहाब रियाज पीसीए स्टेडियम में टीम के अभ्यास के दौरान आज दुर्घटनावश गेंद लगने से चोटिल हो गये जिसके बाद उन्हें ‘एहतियात के तौर पर स्कैन’ कराने के लिये निजी अस्पताल ले जाया गया. पाकिस्तान के मीडिया मैनेजर आगा अकबर ने कहा, ‘‘थ्रो उनकी गर्दन और कंधे के बीच में […]

विज्ञापन

मोहाली : पाकिस्तानी तेज गेंदबाज वहाब रियाज पीसीए स्टेडियम में टीम के अभ्यास के दौरान आज दुर्घटनावश गेंद लगने से चोटिल हो गये जिसके बाद उन्हें ‘एहतियात के तौर पर स्कैन’ कराने के लिये निजी अस्पताल ले जाया गया. पाकिस्तान के मीडिया मैनेजर आगा अकबर ने कहा, ‘‘थ्रो उनकी गर्दन और कंधे के बीच में लगा. उन्हें एहतियात के तौर पर स्कैन के लिये ले जाया गया है. ”

मैनेजर से पूछा गया कि उन्हें थ्रो कैसे लगा, उन्होंने कहा, ‘‘किसी ने गेंद फेंकी और दुर्घटनावश वह उनसे लग गयी. ” बायें हाथ के इस तेज गेंदबाज की स्थिति के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘बाकी वह ठीक है. ” पाकिस्तान पिछले मैच में भारत से हार गया था. उसे कल न्यूजीलैंड से भिड़ना है जिसने अपने पहले दोनों मैच जीते हैं. टीम ने आज पीसीए स्टेडियम में लंबे समय तक अभ्यास किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola