ePaper

तेंदुलकर ने मुंबई में स्काई कार्टिंग ट्रैक का उद्घाटन किया

Updated at : 17 Mar 2016 9:28 PM (IST)
विज्ञापन
तेंदुलकर ने मुंबई में स्काई कार्टिंग ट्रैक का उद्घाटन किया

मुंबई : महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने आज यहां लोवर परेल इलाके में स्थित ‘स्मैश’ में स्काई कार्टिंग ट्रैक का उद्घाटन किया. इस मौके पर तेंदुलकर ने कहा, ‘‘मैं हमेशा कार्टिंग का प्रशंसक रहा हूं. ये ऐसी चीज है जो आप सामान्य सड़क पर नहीं कर सकते. आप इसे कार्टिंग ट्रैक पर ही कर सकते […]

विज्ञापन

मुंबई : महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने आज यहां लोवर परेल इलाके में स्थित ‘स्मैश’ में स्काई कार्टिंग ट्रैक का उद्घाटन किया. इस मौके पर तेंदुलकर ने कहा, ‘‘मैं हमेशा कार्टिंग का प्रशंसक रहा हूं. ये ऐसी चीज है जो आप सामान्य सड़क पर नहीं कर सकते. आप इसे कार्टिंग ट्रैक पर ही कर सकते हो.”

भारतीय मोटरस्पोर्ट्स के लिए प्यार के संदर्भ में उन्होंने कहा, ‘‘मोटर स्पोर्ट शानदार खेल है और मैं मोटर स्पोर्ट का काफी लुत्फ उठाता हूं. मेरा मानना है कि 30 साल पहले या 15 से 10 पहले तक अन्य खेलों के लिए बुनियादी ढांचा उतना अच्छा नहीं था. हमने जो भी पदक जीते वह सिर्फ अपने खिलाडियों की प्रतिभा के कारण जीते.” स्मैश की विज्ञप्ति के अनुसार यह 430 मीटर का मल्टीलेवल ट्रैक है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola