ePaper

‘अंडरडाग'' का ठप्पा अच्छा है : मैथ्यूज

Updated at : 16 Mar 2016 4:57 PM (IST)
विज्ञापन
‘अंडरडाग'' का ठप्पा अच्छा है : मैथ्यूज

कोलकाता : बदलाव के दौर से जूझ रही श्रीलंकाई टीम टी20 विश्व कप से पहले अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी लेकिन कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने आज कहा कि अंडरडाग का ठप्पा अच्छा है क्योंकि इससे टीम दबाव में नहीं आती. मैथ्यूज ने कहा ,‘‘ अंडरडाग के रूप में टूर्नामेंट में उतरने से दबाव नहीं रहता. […]

विज्ञापन

कोलकाता : बदलाव के दौर से जूझ रही श्रीलंकाई टीम टी20 विश्व कप से पहले अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी लेकिन कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने आज कहा कि अंडरडाग का ठप्पा अच्छा है क्योंकि इससे टीम दबाव में नहीं आती. मैथ्यूज ने कहा ,‘‘ अंडरडाग के रूप में टूर्नामेंट में उतरने से दबाव नहीं रहता. हमने एशिया कप में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया लेकिन हमारे प्रदर्शन में सुधार आ रहा है.” उन्होंने कहा कि टीम को लय हासिल करने के लिए सिर्फ एक जीत की जरूरत है.

उन्होंने कहा ,‘‘ हम ज्यादा आगे की नहीं सोच रहे हैं. सिर्फ मैच दर मैच रणनीति बना रहे हैं. हमें लय हासिल करने के लिए सिर्फ एक जीत की जरूरत है.” अफगानिस्तान के खिलाफ कल के मैच के बारे में उन्होंने कहा ,‘‘ हम अफगानिस्तान को कमजोर टीम नहीं समझ रहे. उसने क्वालीफायर्स में सभी टीमों को हराया. हम उन्हें गंभीरता से ले रहे हैं. वे किसी भी टीम को हरा सकते हैं और हमें उनके खिलाफ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola