ePaper

भारत-पाक मैच में तैनात किया जाएगा अर्द्धसैनिक बल : राजनाथ

Updated at : 04 Mar 2016 7:24 PM (IST)
विज्ञापन
भारत-पाक मैच में तैनात किया जाएगा अर्द्धसैनिक बल : राजनाथ

नयी दिल्ली : भारत और पाकिस्तान के बीच धर्मशाला में होनेवाले टी-20 मैच को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि 19 मार्च को होनेवाले मैच की सुरक्षा के लिए केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल तैनात किया जायेगा. उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा, यदि हिमाचल प्रदेश सरकार सुरक्षाबल की मांग करती […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारत और पाकिस्तान के बीच धर्मशाला में होनेवाले टी-20 मैच को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि 19 मार्च को होनेवाले मैच की सुरक्षा के लिए केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल तैनात किया जायेगा.

उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा, यदि हिमाचल प्रदेश सरकार सुरक्षाबल की मांग करती है, तो हम देंगे. भारत और पाकिस्तान के बीच 19 मार्च को धर्मशाला में होनेवाले मैच पर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं, चूंकि हिमाचल के पूर्व सैनिक जनवरी में पठानकोट पर हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर इस मैच का विरोध कर रहे हैं.
हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मंगलवार को गृहमंत्री को पत्र लिख कर कहा था कि उनकी सरकार इस मैच की सुरक्षा की व्यवस्था नहीं कर सकती. पीसीबी प्रमुख शहरयार खान ने भी पाकिस्तानी खिलाड़ियों की फुलप्रूफ सुरक्षा के लिए बीसीसीआइ को पत्र लिखा था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola