रोहित के पैर के अंगूठे का एक्सरे किया गया
Updated at : 28 Feb 2016 4:59 PM (IST)
विज्ञापन

मीरपुर : भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का आज एहतियात के तौर पर एक्सरे किया गया. पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप मैच के दौरान उनके बायें पांव के अंगूठे में चोट लग गयी थी. भारत जब लक्ष्य का पीछा करने उतरा तो तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर की पहली गेंद ही रोहित के बायें पांव के […]
विज्ञापन
मीरपुर : भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का आज एहतियात के तौर पर एक्सरे किया गया. पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप मैच के दौरान उनके बायें पांव के अंगूठे में चोट लग गयी थी. भारत जब लक्ष्य का पीछा करने उतरा तो तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर की पहली गेंद ही रोहित के बायें पांव के अंगूठे पर लगी.
बायें हाथ के इस तेज गेंदबाज की अगली गेंद फुललेंथ इनस्विंगर थी जिस पर रोहित पगबाधा आउट हो गये. भारत ने यह मैच पांच विकेट से जीता था. भारत का अगला मैच श्रीलंका के खिलाफ मंगलवार को होगा और रोहित को अंतिम एकादश में शामिल करने का फैसला टीम प्रबंधन करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




