ePaper

विश्व ट्वेंटी-20 में छठी बार खेलेंगे धौनी, रोहित और युवराज

Updated at : 24 Feb 2016 10:28 AM (IST)
विज्ञापन
विश्व ट्वेंटी-20 में छठी बार खेलेंगे धौनी, रोहित और युवराज

मीरपुर : भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी, रोहित शर्मा और युवराज सिंह उन 19 क्रिकेटरों में शामिल हैं जो अगले महीने भारत में लगातार छठे आईसीसी विश्व ट्वेंटी20 में शिरकत करेंगे. इसमें 29 महिला क्रिकेटर भी शामिल हैं जो इस महाकुंभ में लगातार पांचवीं बार भाग लेंगी जिसमें भारत की मिताली राज और झूलन गोस्वामी […]

विज्ञापन

मीरपुर : भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी, रोहित शर्मा और युवराज सिंह उन 19 क्रिकेटरों में शामिल हैं जो अगले महीने भारत में लगातार छठे आईसीसी विश्व ट्वेंटी20 में शिरकत करेंगे. इसमें 29 महिला क्रिकेटर भी शामिल हैं जो इस महाकुंभ में लगातार पांचवीं बार भाग लेंगी जिसमें भारत की मिताली राज और झूलन गोस्वामी भी मौजूद हैं.

पुरुषों के टूर्नामेंट में बांग्लादेश की टीम में पांच क्रिकेटर ऐसे हैं जो सभी पिछले पांच टूर्नामेंट में खेल चुके हैं. ये मशरफी बिन मुर्तजा, शाकिब उल हसन, तमीम इकबाल, महमुदुल्लाह और मुशफिकर रहीम हैं. भारत और वेस्टइंडीज की टीमों में तीन तीन खिलाडी पिछली प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं, जो दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और बांग्लादेश में आयोजित हुई थी.

ड्वेन ब्रावो, क्रिस गेल और दिनेश रामदीन वेस्टइंडीज के लिये खेले थे. नाथन मैकुलम, रास टेलर (दोनों न्यूजीलैंड), एबी डिविलियर्स, जेपी डुमिनी (दोनों दक्षिण अफ्रीका), तिलकरत्ने दिलशान, लसिथ मलिंगा (दोनों श्रीलंका), शाहिद अफरीदी :पाकिस्तान: और शेन वाटसन :आस्ट्रेलिया: अन्य क्रिकेटर हैं जो लगातार अपना छठा आईसीसी विश्व ट्वेंटी20 खेलेंगे. महिलाओं के विश्व टी20 में वेस्टइंडीज अपनी छह खिलाडियों के साथ उतरेगा जो अभी तक सभी टूर्नामेंट में खेली हैं. 2009 के बाद महिला चरण भी पुरुषों के साथ ही आयोजित किया जा रहा है. इनके नाम स्टेफनी टेलर, मेरिसा एगुलेरिया, डियांड्रा डोटिन, स्टेसी-एन किंग, अनीसा मोहम्मद और शकीरा सेलमन हैं.

पाकिस्तान ने पिछले चार टूर्नामेंट में खेलने वाली पांच खिलाड़ियों को शामिल किया है, जिनके नाम अस्माविया इकबाल, बिस्मा मरुफ, जाविरिया खान, नैन अबेदी और सना मीर हैं. इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका ने पिछले चार टूर्नामेंट की चार- चार खिलाड़ियों को बरकरार रखा है. इंग्लैंड की ओर से चार्लोट एडवर्ड्स, लिडिया ग्रीनवे, जेनी गुन, सारा टेलर तथा दक्षिण अफ्रीका की मिगनोन डु प्रीज, त्रृषा चेट्टी, शबनीम इस्माइल और डेन वान निकर्क हैं. न्यूजीलैंड और श्रीलंका की तीन- तीन खिलाड़ी पिछले विश्व टी20 में खेल चुकी हैं.

न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स, सोफी डेवाइन, सारा मैकग्लाशन तथा श्रीलंका की चामारी अटापट्टू, इशानी लोकुसूरिया और उदेशिका प्रोबोदिनी हैं. एलेक्स ब्लैकवेल और एलीसे पैरी आस्ट्रेलिया की खिलाड़ी हैं जो लगातार पांचवीं बार महिला प्रतियोगिता में भाग लेंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola