ePaper

विश्व टी20 क्रिकेट से पहले अभ्यास मैचों में वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगा भारत

Updated at : 16 Feb 2016 10:06 AM (IST)
विज्ञापन
विश्व टी20 क्रिकेट से पहले अभ्यास मैचों में वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगा भारत

दुबई : भारत अगले महीने शुरू हो रहे आईसीसी विश्व टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट से पूर्व दो अभ्यास मैचों में वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका का सामना करेगा. भारत 10 मार्च को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज का सामना करेगा जबकि मेजबान टीम दूसरा और अंतिम अभ्यास मैच 12 मार्च को मुंबई के वानखेडे स्टेडियम […]

विज्ञापन

दुबई : भारत अगले महीने शुरू हो रहे आईसीसी विश्व टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट से पूर्व दो अभ्यास मैचों में वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका का सामना करेगा. भारत 10 मार्च को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज का सामना करेगा जबकि मेजबान टीम दूसरा और अंतिम अभ्यास मैच 12 मार्च को मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में खेलेगी.

पहले दौर में हिस्सा ले रही टीमें तीन से छह मार्च तक धर्मशाला और मोहाली में अभ्यास मैच खेलेंगी जबकि दूसरे दौर में हिस्सा लेने वाली टीमें कोलकाता और मुंबई में 10 से 15 मार्च तक अभ्यास मैचों में हिस्सा लेंगी.
महिला टूर्नामेंट के अभ्यास मैच 10 से 14 मार्च तक बेंगलुरु और चेन्नई में खेले जायेंगे. भारतीय महिला टीम एकमात्र अभ्यास मैच 10 मार्च को बेंगलुरु में आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी.
इस बीच आईसीसी द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार पुरुष वर्ग के दोपहर के मुकाबले तीन बजे से छह बजकर 10 मिनट तक जबकि शाम को होने वाले मैच सात बजकर 30 मिनट से 10 बजकर 40 मिनट तक होंगे। सेमीफाइनल और फाइनल शाम को सात बजे से खेले जाएंगे.
महिला वर्ग के दोपहर के मैच साढे तीन बजे से होंगे जबकि शाम के मैचों का आयोजन साढे सात बजे से किया जाएगा। सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले पुरुष मैचों से पहले दोपहर ढाई बजे से होंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola