रांची के मैदान पर दिख सकता है धौनी-रोहित का करिश्मा

Updated at : 10 Feb 2016 11:02 AM (IST)
विज्ञापन
रांची के मैदान पर दिख सकता है धौनी-रोहित का करिश्मा

रांची : भारतीय क्रिकेट टीम आज रांची पहुंच रही है, यहां वह श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टी-20 मैच 12 तारीख को खेलेगी. चूंकि रांची, कप्तान महेंद्र सिंह धौनी का गृहनगर है, इसलिए इस मैच को लेकर लोगों में काफी रोमांच है. रांची का मैदान धौनी के लिए है लकी रांची का मैदान धौनी के लिए […]

विज्ञापन

रांची : भारतीय क्रिकेट टीम आज रांची पहुंच रही है, यहां वह श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टी-20 मैच 12 तारीख को खेलेगी. चूंकि रांची, कप्तान महेंद्र सिंह धौनी का गृहनगर है, इसलिए इस मैच को लेकर लोगों में काफी रोमांच है.

रांची का मैदान धौनी के लिए है लकी
रांची का मैदान धौनी के लिए काफी लकी भी है, क्योंकि अभी तक यहां खेले गये किसी भी मैच में टीम नहीं हारी है. अभी तक यहां सिर्फ दो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेले गये हैं, पहला मैच इंग्लैंड के साथ और दूसरा श्रीलंका के साथ, दोनों ही मैच भारत ने जीते थे. आस्ट्रेलिया के साथ खेले जाने वाले मैच का निर्णय नहीं हो पाया था. संभव है कि रांची में धौनी का बल्ला भी चल निकले और गृहनगर में वे कुछ कमाल कर जायें
रोहित शर्मा पर रहेगी नजर
रोहित शर्मा अभी शानदार फार्म में चल रहे हैं. रांचीवासी इस इंतजार में हैं कि शायद उनके बल्ले से एक और शतक रांची के मैदान पर बन जाये. हालांकि पहले मैच में रोहित का बल्ला नहीं चला, लेकिन पिछले कुछ मैच का रिकार्ड देखें, तो हम पायेंगे कि पिछले सात एकदिवसीय शतक में रोहित ने 135 से ज्यादा रन बनाये हैं, जो उनके शानदार फार्म में होने का सूचक है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि वे श्रीलंकाई खिलाड़ियों के लिए मुसीबत बन सकते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola