सचिन तेंदुलकर ने सड़क सुरक्षा अभियान की शुरुआत की, कहा, बल्लेबाजी की तरह हो ड्राइविंग

नयी दिल्ली : मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने आज सड़क सुरक्षा अभियान लांच करते हुए कहा मैदान में बल्लेबाजी की तरह ही वाहनों के ड्राइवरों और पैदल चलने वालों के बीच साझेदारी की जरुरत है जिससे भारत की खतरनाक सड़कों को सुरक्षित किया जा सके. तेंदुलकर ने ‘एस्टर सेफ रोड्स आई प्लेज’ अभियान लांच करते […]
नयी दिल्ली : मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने आज सड़क सुरक्षा अभियान लांच करते हुए कहा मैदान में बल्लेबाजी की तरह ही वाहनों के ड्राइवरों और पैदल चलने वालों के बीच साझेदारी की जरुरत है जिससे भारत की खतरनाक सड़कों को सुरक्षित किया जा सके.
तेंदुलकर ने ‘एस्टर सेफ रोड्स आई प्लेज’ अभियान लांच करते हुए इस मौके पर कहा, ‘‘हम हर रोज सड़क दुर्घटनाओं में इतनी जान गंवा रहे हैं, यह काफी दुखद है. अगर आपको सड़कें सुरक्षित करनी है तो अनुशासन निहायत जरुरी है. जिस तरह से बल्लेबाज और नान स्ट्राइकर के बीच भागीदारी महत्वपूर्ण होती है, उसी तरह वाहनों के ड्राइवरों और सड़क पर पैदल चलने वालों के भी यह जरुरी है ताकि सड़कें सुरक्षित हो सकें. ”
तेंदुलकर ने एस्टर डीएम हेल्थकेयर के संस्थापक आजाद मूपेन के साथ इस अभियान की शुरुआत की. उन्होंने कहा, ‘‘जब भी अपने देश में लोगों को सड़क नियमों का उल्लघंन करते देखता हूं तो मुझे दुख होता है. आपको दुपहिया चलाते हुए हेलमेट पहनना चाहिए.
मैंने अकसर देखा है कि लोग अपने हेलमेट हाथ में लिये रहते हैं या फिर अपने स्टीयरिंग पर टांगे रखते हैं. इस आदत को बदलना चाहिए. ” परिवहन मंत्रालय के आंकडों के मुताबिक भारत में सड़क दुर्घटना में हर 3.7 मिनट में एक जान जाती है जिससे सालाना 12 लाख लोगों की मौत होती है और 55 लाख लोग गंभीर रुप से घायल होते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




