धौनी ने जीत का श्रेय गेंदबाजों को दिया, T20 विश्व कप में मौजूदा टीम को रखने का दिया संकेत

सिडनी : भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने ऑस्ट्रेलिया का टी20 श्रृंखला में 3-0 से वाइटवाश करने का श्रेय अपने गेंदबाजों को देते हुए कहा कि उन्होंने वह अतिरिक्त 10 प्रतिशत प्रयास किया जो एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान नदारद था. धौनी ने युवा जसप्रीत बुमराह और अनुभवी आशीष नेहरा के योगदान की भी तारीफ की. […]
सिडनी : भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने ऑस्ट्रेलिया का टी20 श्रृंखला में 3-0 से वाइटवाश करने का श्रेय अपने गेंदबाजों को देते हुए कहा कि उन्होंने वह अतिरिक्त 10 प्रतिशत प्रयास किया जो एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान नदारद था. धौनी ने युवा जसप्रीत बुमराह और अनुभवी आशीष नेहरा के योगदान की भी तारीफ की.
धौनी ने मैच के बाद कहा, ‘‘गेंदबाजों को काफी श्रेय जाता है. एकदिवसीय श्रृंखला में बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन हमें गेंदबाजों से अतिरिक्त 10 प्रतिशत की जरुरत थी. बुमराह के आने, नेहरा के अनुभव और अन्य के एकजुट होकर प्रदर्शन करने से यह बदल गया.’ उन्होंने कहा, ‘‘बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन वे गेंदबाज थे जिन्होंने अपना काम बेहतर किया जिसने अंतर पैदा किया.’ धौनी ने संकेत दिया कि भारत स्वदेश में होने वाले आईसीसी विश्व टी20 में लगभग इसी टीम को बरकरार रखेगा.
उन्होंने कहा, ‘‘विश्व टी20 के हालात को देखते हुए एक या दो बदलाव हो सकते हैं लेकिन मोटे तौर हमारी टी20 टीम ऐसी ही होगी.’ उप कप्तान और प्लेयर आफ द सीरीज विराट कोहली ने कहा कि एकदिवसीय श्रृंखला में 1-4 की हार के बावजूद भारत ने जिस तरह ऑस्ट्रेलिया दौरे का अंत किया उससे वह खुश हैं.
उन्होंने कहा, ‘‘यह काफी मधुर है. सिडनी एकदिवसीय से पहले हमने फैसला किया था हम दौरे का अंत 4-4 जीत के साथ करना चाहते हैं. ऐसा सिर्फ इसलिए था क्योंकि हम पहले काफी अच्छा खेले लेकिन जीत दर्ज नहीं कर पाए.’ कोहली ने कहा कि वह निराश हैं कि मैच का अंत नहीं कर पाए लेकिन उन्होंने वापसी कर रहे सुरेश रैना और युवराज सिंह की तारीफ की जिन्होंने धैर्य बरकरार रखते हुए भारत को जीत दिलाई. कोहली ने श्रृंखला में शानदार बल्लेबाजी के लिए रोहित शर्मा की भी तारीफ की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




