आईसीसी रैंकिंग में अश्विन टेस्ट आलराउंडर में अभी भी शीर्ष पर
Updated at : 27 Jan 2016 4:35 PM (IST)
विज्ञापन

दुबई : भारत के रविचंद्रन अश्विन ने आईसीसी की नवीनतम टेस्ट रैंकिंग में आलराउंडरों की सूची में अपना शीर्ष स्थान जबकि गेंदबाजों की सूची में अपना दूसरा स्थान बरकरार रखा है. भारत के शीर्ष आफ स्पिनर अश्विन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में भारत की 3-0 की जीत के दौरान 31 विकेट चटकाए […]
विज्ञापन
दुबई : भारत के रविचंद्रन अश्विन ने आईसीसी की नवीनतम टेस्ट रैंकिंग में आलराउंडरों की सूची में अपना शीर्ष स्थान जबकि गेंदबाजों की सूची में अपना दूसरा स्थान बरकरार रखा है.
भारत के शीर्ष आफ स्पिनर अश्विन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में भारत की 3-0 की जीत के दौरान 31 विकेट चटकाए थे और उनका टेस्ट बल्लेबाजी औसत 31 . 68 जबकि उच्चतम स्कोर 124 रन है.
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार टेस्ट की श्रृंखला में 23 विकेट चटकाने वाले बायें हाथ के स्पिनर रविंद्र जडेजा भी छठे स्थान पर बरकरार हैं. इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्राड शीर्ष पर चल रहे हैं.
बल्लेबाजी में अजिंक्य रहाणे शीर्ष 10 में एकमात्र भारतीय हैं. वह आस्ट्रेलिया के एडम वोजेस के साथ संयुक्त रुप से 10वें स्थान पर हैं.आस्ट्रेलिया के स्टीवन स्मिथ दुनिया के नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज हैं.
भारत ने इंग्लैंड की कल दक्षिण अफ्रीका पर 2-1 की जीत के साथ लगभग साढे चार साल बाद दोबारा नंबर एक टेस्ट टीम रैंकिंग हासिल की थी. भारत ने अगस्त 2011 के बाद पहली बार टेस्ट रैंकिंग के शीर्ष पर जगह बनाई है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




