मास्टर्स चैंपियंस लीग : गिलक्रिस्ट की टीम सैगिटेरियस स्ट्राइकर्स की जर्सी लांच
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jan 2016 10:50 AM
दुबई : एडम गिलक्रिस्ट की अगुआई वाली सैगिटेरियस स्ट्राइकर्स फ्रेंचाइजी ने कल से यहां शुरु हो रहे मास्टर्स चैम्पियंस लीग (एमसीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले टीम जर्सी और लोगो लांच किया. दानुबे ग्रुप के स्वामित्व वाली इस टीम ने आस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज गिलक्रिस्ट को कप्तान बनाया है जबकि न्यूजीलैंड के डेनियल विटोरी उप […]
दुबई : एडम गिलक्रिस्ट की अगुआई वाली सैगिटेरियस स्ट्राइकर्स फ्रेंचाइजी ने कल से यहां शुरु हो रहे मास्टर्स चैम्पियंस लीग (एमसीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले टीम जर्सी और लोगो लांच किया.
दानुबे ग्रुप के स्वामित्व वाली इस टीम ने आस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज गिलक्रिस्ट को कप्तान बनाया है जबकि न्यूजीलैंड के डेनियल विटोरी उप कप्तान होंगे. लांच समारोह में समूह के मालिक अनीस सजन और विटोरी ने हिस्सा लिया.
स्ट्राइकर्स की टीम अपना पहला मैच 29 जनवरी को खेलेगी. टीम में शेन बांड, टिनो बेस्ट, महेला जयवर्धने, खुर्ररम खान, फिल मस्टर्ड, नाथन हारिट्ज, अल्वीरो पीटरसन, माइकल कारबेरी, कृषमार संतोकी, जोनाथन ट्राट, यासिर हमीद, मुश्ताक अहमद और गेविन हेमिल्टन शामिल हैं.
एमसीएल में कुल छह टीमें टी20 प्रारुप में हिस्सा लेंगी. इस प्रतियोगिता को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद से स्वीकृति मिली हुई है. यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके क्रिकेटरों का टूर्नामेंट है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










