डेविड मिलर और ब्रेविस विकेट पर जमे, दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 100 के पार

अर्शदीप सिंह
IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सुपर 8 का मुकाबला. साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. दोनों टीमों ने प्लेइंग इलेवन में बदलाव किया. भारत ने वॉशिंगटन सुंदर को प्लेइंग इलेवन में मिली जगह.
Highlights
IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में भारत और साउथ अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच सुपर 8 का मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी कर रही है. इसके साथ ही अक्षर पटेल को प्लेइंग इलेवन में भारत ने नहीं दी जगह, उनकी जगह वॉशिंगटन सुंदर को मिला मौका. वहीं साउथ अफ्रीका ने चार बदलाव किए. साउथ अफ्रीका की शुरुआत खराब रही. टीम को 20 रन के अंदर तीसरा झटका लगा है. भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट निकाले. तीन विकेट गिरने के बाद डेविड मिलर और ब्रेविस विकेट पर जम गए हैं और टीम के स्कोर को 100 के पार पहुंचा दिया है.
दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन
भारत की प्लेइंग इलेवन- अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमरा, वरुण चक्रवर्ती.
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन- एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कागीसो रबाडा, लुंगी एनगिडी.
मार्करम ने जीता टॉस बल्लेबाजी का फैसला
साउथ अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्करम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के फैसले से खुश दिखे. उनके अनुसार, पिच पहले की तुलना में काफी सूखी है और बल्लेबाजी के लिए अनुकूल लग रही है. उन्होंने भरोसा जताया कि उनके बल्लेबाज अच्छी लय में हैं और इस पिच पर एक बड़ा स्कोर खड़ा करने की क्षमता रखते हैं.
मार्करम ने पिच की प्रकृति के बारे में बताया कि यह काली मिट्टी (Black Soil) की पिच है, जिस पर वे पहले भी खेल चुके हैं. रणनीति को और मजबूत करने के लिए साउथ अफ्रीका ने अपनी टीम में चार बड़े बदलाव किए हैं. केशव महाराज, लुंगी एनगिडी और मार्को यानसेन जैसे मुख्य खिलाड़ियों की वापसी हुई है, जिससे उनकी गेंदबाजी और ऑलराउंड विभाग को मजबूती मिली है.
सूर्यकुमार यादव का बयान
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि वे पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे, लेकिन पहले गेंदबाजी करने में भी उन्हें कोई समस्या नहीं है. उन्होंने कहा कि दो-तीन दिन पहले इसी मैदान पर हुए मैच में शुरुआती ओवरों में गेंदबाजों के लिए पिच में काफी मदद थी, और टीम इंडिया उसी का फायदा उठाना चाहती है.
सूर्या ने इस बात पर जोर दिया कि यह एक बड़ा मुकाबला है और खिलाड़ियों के लिए अपना असली चरित्र दिखाने का बेहतरीन मौका है. उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुँच चुका है, इसलिए पहली ही गेंद से आक्रामक खेल दिखाना जरूरी है. टीम में बदलाव के सवाल पर उन्होंने बताया कि अक्षर पटेल को बाहर रखना एक कठिन फैसला था, लेकिन परिस्थितियों को देखते हुए टीम पिछले मैच वाली विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ ही मैदान पर उतरी है.
ये भी पढ़ें-
विल जैक्स का ऑलराउंड प्रदर्शन, सुपर 8 में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रन से दी मात
इरफान पठान ने भारतीय बल्लेबाजों को किया अलर्ट, इस अफ्रीकी गेंदबाज को बताया खतरा
इंडिया ए ने जीता वूमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स का खिताब, बांग्लादेश को 46 रनों से हराया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aditya Kumar Varshney
आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




