अंपायर के फैसले पर अंसतोष जताने को लेकर आईसीसी ने रोहित शर्मा को लगायी फटकार

Updated at : 25 Jan 2016 2:00 PM (IST)
विज्ञापन
अंपायर के फैसले पर अंसतोष जताने को लेकर आईसीसी ने रोहित शर्मा को लगायी फटकार

मेलबर्न : भारतीय ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा पर आईसीसी की आचार संहिता के लेवल एक के उल्लघंन का मामला पाया गया है और उन्हें फटकार लगायी गयी है. वाकया भारत और आस्ट्रेलिया के बीच खेले गये पांचवें और अंतिम एकदिवसीय मैच का है. इस घटना के लिए रोहित श र्मा को अधिकारिक रूप से फटकार […]

विज्ञापन

मेलबर्न : भारतीय ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा पर आईसीसी की आचार संहिता के लेवल एक के उल्लघंन का मामला पाया गया है और उन्हें फटकार लगायी गयी है.

वाकया भारत और आस्ट्रेलिया के बीच खेले गये पांचवें और अंतिम एकदिवसीय मैच का है. इस घटना के लिए रोहित श र्मा को अधिकारिक रूप से फटकार लगायी गयी है.

रोहित शर्मा को आईसीसी की धारा 2.1.5 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है, ऐसा तब होता है जब किसी अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान कोई खिलाड़ी अंपायर के निर्णय के खिलाफ असंतोष जताता है.

रोहित शर्मा ने यह रवैया तब दिखाया, जब अंपायर ने उन्हें सिडनी के ग्राउंड पर 99 के व्यक्तिगत स्कोर पर आउट करार दिया था. श र्मा ने अंसतोष तो जताया ही है, उन्होंने क्रीज छोड़ने में भी देरी कर दी थी. चूंकि श र्मा ने अपना दोष स्वीकार कर लिया है, इसलिए औपचारिक सुनवाई की जरूरत आीसीसी ने महसूस नहीं की है.लेवल एक का दोषी पाये जाने पर एक खिलाड़ी के लिए न्यूनतम सजा फटकार अधिकतम सजा मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola