ePaper

धवन ने कोहली को पछाड़ा, सबसे तेज तीन हजारी बने

Updated at : 20 Jan 2016 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
धवन ने कोहली को पछाड़ा, सबसे तेज तीन हजारी बने

कैनबरा : ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ चौथे वनडे मैच में शानदार 126 रनों की पारी खेलने वाले शिखर धवन ने अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में अपना 3000 रन पूरा कर लिया है. धवन ने तीन हजार रन 72 पारियों में पूरा किया और विराट क‍ोहली के रिकार्ड 75 पारियों को पछाड़ दिया. धवन सबसे तेज 3000 रन पूरे […]

विज्ञापन

कैनबरा : ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ चौथे वनडे मैच में शानदार 126 रनों की पारी खेलने वाले शिखर धवन ने अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में अपना 3000 रन पूरा कर लिया है. धवन ने तीन हजार रन 72 पारियों में पूरा किया और विराट क‍ोहली के रिकार्ड 75 पारियों को पछाड़ दिया.

धवन सबसे तेज 3000 रन पूरे करने वाले भारतीय क्रिकेटर बन गये हैं. हालांकि इस मामले में वो दुनिया के तीसरे खिलाड़ी हैं. सबसे तेज तीन हजार रन बनाने का रिकार्ड दक्षिण अफ्रीका के बल्‍लेबाज हासिम अमला के नाम है. अमला ने 57 पारियों में तीन हजार वनडे रन बनाया है. वहीं दूसरे स्‍थान पर रिचर्डस हैं. रिचर्डस ने 69 पारियों में तीन हजार रन पूरा किया था. तीसरे स्‍थान पर धवन और चौथे स्‍थान पर विराट कोहली का स्‍थान है.

गौरतलब हो कि कैनबरा में खेले गये चौथे वनडे में अच्‍छी शुरुआत के बाद भी टीम इंडिया ने मैच गवां दी. आज के मैच में शिखर धवन और विराट कोहली ने शानदार शतक जमाया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola