अफगानिस्तान ने कनाडा को रौंदा, 82 रन से हराया, बड़ी जीत से ली विदाई

अफगानिस्तान ने कनाडा को रौंदा, फोटो- पीटीआई
T20 World Cup CAN vs AFG: अफगानिस्तान ने गुरुवार को आईसीसी टी20 विश्व कप ग्रुप डी के औपचारिक मैच में कनाडा को 82 रन से हराकर अपना अभियान जीत से समाप्त किया. कनाडा की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 118 रन ही बना सकती. इससे पहले अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था.
T20 World Cup CAN vs AFG: टी-20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने कनाडा रौंदकर जीत हासिल की. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में टॉस जीतकर कनाडा ने गेंदबाजी चुनी. अफगानिस्तान ने इब्राहिम जदरान (नाबाद 95 रन, 56 गेंद) की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत ग्रुप डी मैच में कनाडा के खिलाफ चार विकेट पर 200 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. वहीं टारगेट का पीछा करने मैदान में उतरे कनाडा के बल्लेबाज अफगानिस्तान के गेंदबाजों का सामना नहीं कर सके. एक एक कर कनाडा के विकेट जल्दी-जल्दी गिरते रहे. निर्धारित 20 ओवर में कनाडा की टीम 8 विकेट खोकर 118 रन ही बना सकी.
अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने की कनाडा की जमकर पिटाई
पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने गुरुवार को गजब का प्रदर्शन किया. अफगानिस्तान ने इब्राहिम जदरान (नाबाद 95 रन, 56 गेंद) की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत ग्रुप डी मैच में कनाडा के खिलाफ चार विकेट पर 200 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. दोनों टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं लेकिन जीत के साथ घर लौटना चाहती हैं. जदरान के अलावा सेदिकुल्लाह अटल ने 44 रन और विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने 30 रन का योगदान दिया. जदरान को एक जीवनदान मिला जिसके बाद उन्होंने कनाडा के गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए अपनी पारी में सात चौके और पांच छक्के लगाए. गुरबाज ने संभलकर शुरुआत की, लेकिन दूसरे ओवर में विकेटकीपर श्रेयस मोवा ने तेज गेंदबाज डिलन हेलिगर की गेंद पर उनका कैच छोड़ दिया. गुरबाज ने पिच को समझने के बाद शानदार शॉट्स खेले, लेकिन छठे ओवर में जसकरण ने उन्हें डीप प्वाइंट पर कैच कराकर पवेलियन भेज दिया. वहीं, कनाडा के लिए जसकरण सिंह ने गेंद से अच्छा प्रदर्शन किया और 52 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि तेज गेंदबाज डिलन हेलिगर को एक विकेट मिला.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




