ePaper

कोहली ने लक्ष्‍य का पीछा करते हुए जमाया 15वां शतक, सचिन की बराबरी

Updated at : 20 Jan 2016 4:02 PM (IST)
विज्ञापन
कोहली ने लक्ष्‍य का पीछा करते हुए जमाया 15वां शतक, सचिन की बराबरी

कैनबरा : ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की वनडे श्रृंखला के चौथे मैच में आज विराट कोहली ने अपने कैरियर का 25वां शतक पूरा कर लिया. इसके साथ ही कोहली एक खास रिकार्ड की बराबरी करने में भी कामयाब हो गये. दरअसल कोहली ने आज जो शतक जमाया है वो खास इस मामले में है […]

विज्ञापन

कैनबरा : ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की वनडे श्रृंखला के चौथे मैच में आज विराट कोहली ने अपने कैरियर का 25वां शतक पूरा कर लिया. इसके साथ ही कोहली एक खास रिकार्ड की बराबरी करने में भी कामयाब हो गये.

दरअसल कोहली ने आज जो शतक जमाया है वो खास इस मामले में है क्‍योंकि उन्‍होंने लक्ष्‍य का पीछा करते हुए बनाया. कोहली ने आज 106 रनों की पारी खेली और सचिन तेंदुलकर के रिकार्ड की बराबरी कर ली. कोहली से पहले सचिन ने यह रिकार्ड अपने नाम किया था. कोहली ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 15वां शतक जमाया.

कोहली ने इस दौरे पर कई रिकार्ड तोड़े और बनाये. उन्‍होंने तीसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स के सबसे तेज 7000 रन का रिकार्ड तोड़ा था. कोहली ने मात्र 160 पारियों में 7000 रन पूरा किया और दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गये. इस दौरान उन्‍होंने सचिन तेंदुलकर को भी पछाडा़ था. उन्‍होंने सचिन के सबसे तेज 24 शतकों के रिकार्ड को तोड़ा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola