ePaper

वनडे में रोहित का जवाब नहीं पर टेस्‍ट में असफल क्‍यों : गांगुली

Updated at : 12 Jan 2016 9:28 PM (IST)
विज्ञापन
वनडे में रोहित का जवाब नहीं पर टेस्‍ट में असफल क्‍यों : गांगुली

कोलकाता : रोहित शर्मा की तारीफ करते हुए पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने आज कहा कि यह सलामी बल्लेबाज दुनिया के किसी भी बल्लेबाज जितना अच्छा है लेकिन उन्हें हैरानी है कि वह सीमित ओवरों के अपने प्रदर्शन को टेस्ट क्रिकेट में क्यों नहीं दोहरा पाता. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में आज पहले एकदिवसीय […]

विज्ञापन

कोलकाता : रोहित शर्मा की तारीफ करते हुए पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने आज कहा कि यह सलामी बल्लेबाज दुनिया के किसी भी बल्लेबाज जितना अच्छा है लेकिन उन्हें हैरानी है कि वह सीमित ओवरों के अपने प्रदर्शन को टेस्ट क्रिकेट में क्यों नहीं दोहरा पाता.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में आज पहले एकदिवसीय मैच में रोहित की नाबाद 171 रन की पारी के संदर्भ में गांगुली ने कहा, ‘‘मैंने उसकी पूरी पारी देखी. आज वह शानदार था. वह बेहतरीन एकदिवसीय खिलाड़ी है और मुझे हैरानी है कि वह टेस्ट में ऐसा प्रदर्शन नहीं कर पाया.”
उन्होंने कहा, ‘‘एकदिवसीय क्रिकेट में शीर्ष पर बल्लेबाजी करते हुए वह दुनिया के किसी भी खिलाड़ी जितना बेहतर है. वह अभी काफी युवा है लेकिन बेहतरीन है. जब वह लय में होता है तो रन बनाना आसान हो जाता है. लेकिन जब वह आउट होता है तो आपको लगता है कि वह कैसे आउट हो गया. वह खेल के छोटे प्रारुप में शानदार खिलाड़ी है. यह पारी बेजोड है.” भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 309 रन बनाए लेकिन इसके बावजूद टीम को हार का सामना करना पड़ा.
गांगुली ने कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगता है कि आज 309 रन बनाने के बाद भारत को जीतना चाहिए था लेकिन मुझे यकीन है कि वे काफी निराश होंगे कि इतने बड़े स्कोर का बचाव नहीं कर पाए. दुनिया की किसी भी विकेट पर 310 रन काफी अधिक होते हैं.”
भारत के लिए एक और सकारात्मक चीज पदार्पण कर रहे बायें हाथ के तेज गेंदबाज बरिंदर सरन का प्रदर्शन रहा जिन्होंने 56 रन देकर तीन विकेट चटकाए. गांगुली इस युवा तेज गेंदबाज के प्रदर्शन से खुश हैं. उन्होंने कहा, ‘‘सरन ने इन हालात में अच्छी गेंदबाजी की.
मुझे लगता है कि आस्ट्रेलिया और पर्थ किसी तेज गेंदबाज के लिए पदार्पण करने के लिए सही जगह है.” गंागुली दुबई में 28 जनवरी से 13 फरवरी तक होने वाली मास्टर्स चैंपियन्स लीग की लिब्रा लीजेंड्स टीम का कप्तान और एंबेसडर नियुक्त किए जाने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola