ePaper

जब क्रिकेट प्रेमी ने अफरीदी को बड़ी परेशानी से बचाया

Updated at : 12 Jan 2016 2:10 PM (IST)
विज्ञापन
जब क्रिकेट प्रेमी ने अफरीदी को बड़ी परेशानी से बचाया

कराची : पाकिस्तान की टवेंटी-20 क्रिकेट टीम के कप्तान शाहिद अफरीदी उस समय भारी परेशानी में पड़ गये जब उन्होंने आकलैंड के एक रेस्टोरेंट में भर पेट खाना खाया और पता लगा कि उनकी जेब में देने के लिए स्थानीय करेंसी में पैसा नहीं है. ऐसे में एक खेल प्रेमी ने उनके खाने का पैसा […]

विज्ञापन

कराची : पाकिस्तान की टवेंटी-20 क्रिकेट टीम के कप्तान शाहिद अफरीदी उस समय भारी परेशानी में पड़ गये जब उन्होंने आकलैंड के एक रेस्टोरेंट में भर पेट खाना खाया और पता लगा कि उनकी जेब में देने के लिए स्थानीय करेंसी में पैसा नहीं है. ऐसे में एक खेल प्रेमी ने उनके खाने का पैसा चुकाकर सहायता की.

पाकिस्तान की क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर गयी है जो 15 जनवरी से शुरु होने जा रहा है. अफरीदी और अहमद शहजाद आकलैंड हवाई अड्डे पर मैकडोनाल्ड रेस्टोरेंट पर खाना खाने के लिए गये हुए थे. खिलाड़ियों के पास अमेरिकी डालर थे जबकि रेस्टोरेंट को स्थानीय मुद्रा की जरुरत थी इसलिए खाने का पैसा एक क्रिकेट प्रेमी वकास नवीद ने चुकाया जो पहले से उनको जानता भी नहीं था.

अफरीदी ने पाकिस्तानी मीडिया को स्पष्ट किया कि उनके पास अमेरिकी डालर थे लेकिन उनको वे हवाई जहाज से उतरने के बाद स्थानीय मुद्रा में बदलवाना भूल गये थे. अफरीदी ने कहा कि वह इस बात से निराश हैं कि यह सारी घटना को किसी ने रिकार्ड कर लिया और उसको मीडिया में लगातार दिखाया जा रहा है. न्यूजीलैंड के लिए रवाना होने से पूर्व भी अफरीदी की मीडिया से झड़प हो गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola