ePaper

ऑस्ट्रेलिया को लगा झटका, बारिश की भेंट चढ़ा तीसरे दिन का खेल

Updated at : 05 Jan 2016 3:28 PM (IST)
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया को लगा झटका, बारिश की भेंट चढ़ा तीसरे दिन का खेल

सिडनी : ऑस्ट्रेलिया की वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 3-0 से क्लीन स्वीप करने की उम्मीदों को आज तब करारा झटका लगा जब इन दोनों देशों के बीच तीसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ गया. बारिश के कारण दिन भर में एक […]

विज्ञापन

सिडनी : ऑस्ट्रेलिया की वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 3-0 से क्लीन स्वीप करने की उम्मीदों को आज तब करारा झटका लगा जब इन दोनों देशों के बीच तीसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ गया. बारिश के कारण दिन भर में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी.

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर पहले तीन दिन में केवल 86.2 ओवर की किये जा सके हैं जिसमें वेस्टइंडीज ने सात विकेट पर 248 रन बनाये हैं. दोनों टीमों के कप्तानों स्टीव स्मिथ और जैसन होल्डर के पारी समाप्त करने के साहसिक फैसलों के बाद ही परिणाम संभव है लेकिन विंडीज के कोच फिल सिमन्स ने कहा कि मौसम ही सब कुछ तय करेगा. सिमन्स ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हमें यह देखना होगा कि कल हमें कितना समय खेलने के लिये मिलता है.
मुझे बताया गया कि कल सुबह बारिश हो सकती है और अभी अभी मैंने सुना है कि दोपहर बाद भी बारिश की भविष्यवाणी की गयी है. इसलिए हमें यह देखना होगा कि कल क्या होता है और तभी आगे के बारे में सोचा जा सकता है. ” बुधवार को भी बारिश की भविष्यवाणी की गयी है. यदि खेल शुरू होता है तो दिनेश रामदीन 30 रन से अपनी पारी आगे बढ़ायेंगे जबकि केमार रोच को अभी खाता खोलना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola