ePaper

बारिश के कारण न्यूजीलैंड-श्रीलंका वनडे धुला

Updated at : 02 Jan 2016 3:11 PM (IST)
विज्ञापन
बारिश के कारण न्यूजीलैंड-श्रीलंका वनडे धुला

नेल्सन : न्यूजीलैंड और श्रीलंका के खिलाफ वनडे श्रृंखला का चौथा मैच आज बारिश के कारण नौ ओवर बाद ही रद्द कर दिया गया. मेजबान टीम चार मैचों के बाद श्रृंखला में 2 – 1 से आगे है. कल रात भर हुई भारी बारिश सुबह भी जारी रही. खेल शुरु होने के बाद प्रति ओवर […]

विज्ञापन

नेल्सन : न्यूजीलैंड और श्रीलंका के खिलाफ वनडे श्रृंखला का चौथा मैच आज बारिश के कारण नौ ओवर बाद ही रद्द कर दिया गया. मेजबान टीम चार मैचों के बाद श्रृंखला में 2 – 1 से आगे है. कल रात भर हुई भारी बारिश सुबह भी जारी रही. खेल शुरु होने के बाद प्रति ओवर 24 टीम का कर दिया गया और श्रीलंका ने टास जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया.

खेल रोके जाने के समय न्यूजीलैंड ने तीन विकेट पर 75 रन बना लिये थे. मार्टिन गुप्टिल 14 गेंद में 27 रन बनाकर आउट हो गये थे. टाम लाथम ने नौ रन बनाये और कार्यवाहक कप्तान केन विलियमसन ने 12 रन बनाये. रोस टेलर 20 और हेनरी निकोलस चार रन बनाकर खेल रहे थे. आखिरी मैच मंगलवार को खेला जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola