पाक स्पिनर यासिर शाह को आईसीसी ने निलंबित किया

Updated at : 27 Dec 2015 5:31 PM (IST)
विज्ञापन
पाक स्पिनर यासिर शाह को आईसीसी ने निलंबित किया

दुबई : आईसीसी ने पाकिस्तान के स्पिनर यासिर शाह को पिछले महीने इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान डोप परीक्षण में नाकाम रहने के कारण आज अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने आज अपने बयान में कहा, ‘‘पाकिस्तान के गेंदबाज यासिर शाह को आईसीसी डोपिंग रोधी संहिता के तहत […]

विज्ञापन

दुबई : आईसीसी ने पाकिस्तान के स्पिनर यासिर शाह को पिछले महीने इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान डोप परीक्षण में नाकाम रहने के कारण आज अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने आज अपने बयान में कहा, ‘‘पाकिस्तान के गेंदबाज यासिर शाह को आईसीसी डोपिंग रोधी संहिता के तहत डोपिंग रोधी नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया गया है. ”

यासिर का 13 नवंबर को प्रतियोगिता के दौरान नमूने लेकर परीक्षण किया गया था. उनके नमूने में प्रतिबंधित पदार्थ क्लोरटालिडोन पाया गया जो कि वाडा की प्रतिबंधित सूची के तत्वों में सेक्शन पांच में शामिल है. ” जिस दिन परीक्षण किया गया पाकिस्तान ने उस दिन अबुधाबी में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मैच खेला था.
आईसीसी ने कहा, ‘‘आईसीसी डोपिंग रोधी संहिता के अनुरुप अनुशासनात्मक प्रक्रिया का परिणाम लंबित रहने तक यासिर को अस्थायी रुप से निलंबित कर दिया गया है. ” अब इस मसले से संहिता की प्रक्रिया के अनुसार निबटा जाएगा और तब तक आईसीसी इस पर आगे कोई टिप्पणी नहीं करेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola