पहले वन डे में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को सात विकेट से हराया

क्राइस्टचर्च : मैट हेनरी की तूफानी गेंदबाजी के बाद कप्तान ब्रैंडन मैकुलम और मार्टिन गुप्टिल के अर्धशतकों की मदद से न्यूजीलैंड ने आज यहां पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में श्रीलंका को सात विकेट से हरा दिया. मैकुलम ने 25 गेंद की अपनी पारी के दौरान 11 चौके और एक छक्के की मदद से 55 […]
क्राइस्टचर्च : मैट हेनरी की तूफानी गेंदबाजी के बाद कप्तान ब्रैंडन मैकुलम और मार्टिन गुप्टिल के अर्धशतकों की मदद से न्यूजीलैंड ने आज यहां पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में श्रीलंका को सात विकेट से हरा दिया. मैकुलम ने 25 गेंद की अपनी पारी के दौरान 11 चौके और एक छक्के की मदद से 55 रन बनाये.
जब वह आउट होकर पवेलियन लौटे तो न्यूजीलैंड को जीत के लिए 40 ओवर में सिर्फ 81 रन चाहिए थे. गुप्टिल ने भी 56 गेंद में 79 रन की पारी खेली जिससे न्यूजीलैंड ने 189 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 21 ओवर में तीन विकेट पर 191 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की. हेनरी निकोलस 23 रन बनाकर नाबाद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




