ePaper

विजय हजारे टॉफी : धौनी का फ्लॉप शो जारी

Updated at : 15 Dec 2015 4:57 PM (IST)
विज्ञापन
विजय हजारे टॉफी : धौनी का फ्लॉप शो जारी

अलूर : झारखंड ने विजय हजारे ट्राफी ग्रुप बी के मैच में आज कर्नाटक को 47 रन से हराकर चार अंक हासिल कर लिये हालांकि भारतीय वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धौनी एक बार फिर नाकाम रहे और सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए. कर्नाटक ने टास जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया जिस पर […]

विज्ञापन

अलूर : झारखंड ने विजय हजारे ट्राफी ग्रुप बी के मैच में आज कर्नाटक को 47 रन से हराकर चार अंक हासिल कर लिये हालांकि भारतीय वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धौनी एक बार फिर नाकाम रहे और सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए.

कर्नाटक ने टास जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया जिस पर झारखंड ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 216 रन बनाये. कर्नाटक की टीम 45 ओवर में 169 रन पर आउट हो गई. झारखंड के लिये ईशांत जग्गी ने 95 गेंद में चार चौकों की मदद से 50 रन बनाये जबकि कुमार देवब्रत ने 55 गेंद में 47 रन जोडे. उन्होंने अपनी पारी में एक चौका और तीन छक्के लगाये.

सौरभ तिवारी ने 51 गेंद में तीन चौकों और दो छक्कों के साथ 43 रन बनाये. धोनी सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए. कर्नाटक के लिये जगदीशा सुचित ने 10 ओवर में 35 रन देकर चार विकेट लिये. कर्नाटक की पारी में केएल राहुल ने 42 और सुचित ने 34 रन बनाये. झारखंड के लिये शाहबाज नदीम और सोनू कुमार सिंह ने तीन तीन विकेट लिये जबकि राहुल शुक्ला को दो विकेट मिले.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola