ePaper

ICC टेस्ट रैंकिंग : अश्विन टॉप आलराउंडर, जडेजा टॉप 5 में शामिल

Updated at : 15 Dec 2015 4:02 PM (IST)
विज्ञापन
ICC टेस्ट रैंकिंग : अश्विन टॉप आलराउंडर, जडेजा टॉप 5 में शामिल

दुबई : रविचंद्रन अश्विन आईसीसी टेस्ट हरफनमौलाओं की रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं जबकि रविंद्र जडेजा एक पायदान चढ़कर पांचवें स्थान पर आ गए. टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में कोई भारतीय शीर्ष दस में नहीं है हालांकि गेंदबाजों की रैंकिंग में अश्विन दूसरे और जडेजा आठवें स्थान पर हैं. टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग […]

विज्ञापन

दुबई : रविचंद्रन अश्विन आईसीसी टेस्ट हरफनमौलाओं की रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं जबकि रविंद्र जडेजा एक पायदान चढ़कर पांचवें स्थान पर आ गए. टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में कोई भारतीय शीर्ष दस में नहीं है हालांकि गेंदबाजों की रैंकिंग में अश्विन दूसरे और जडेजा आठवें स्थान पर हैं.

टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में न्यूजीलैंड के केन विलियमसन तीसरे स्थान पर आ गए जो दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स से सिर्फ तीन अंक पीछे हैं. वहीं मार्टिन गुप्टिल ने 18 पायदान की छलांग लगाई. कीवी कप्तान ब्रेंडन मैकुलम दो पायदान चढ़कर 17वें स्थान पर हैं जबकि श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यूज एक पायदान खिसककर सातवें स्थान पर आ गए.
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीवन स्मिथ तीन पायदान खिसककर चौथे स्थान पर आ गए जबकि दोहरा शतक जमाने वाले एडम वोजेस 19 पायदान चढ़कर 15वें स्थान पर आ गए. टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड शीर्ष दस में पहुंच गए हैं जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली जीत में सात विकेट लिये. आफ स्पिनर नाथन लियोन दो पायदान चढ़कर 15वें स्थान पर हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola