भारत को पाक के साथ द्विपक्षीय श्रृंखला रद्द नहीं करनी चाहिए : अरुण लाल

Updated at : 14 Dec 2015 9:43 PM (IST)
विज्ञापन
भारत को पाक के साथ द्विपक्षीय श्रृंखला रद्द नहीं करनी चाहिए : अरुण लाल

कोलकाता : पूर्व भारतीय क्रिकेटर अरुण लाल ने आज कहा कि भारत को पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय श्रृंखला रद्द नहीं करनी चाहिएक्योंकि खेल दोनों देशों के बीच संबंध सुधारने का जरिया है. अरुण लाल ने कहा, ‘‘मेरा हमेशा से मानना रहा है कि राजनीति को खेल के रास्ते में नहीं आना चाहिए. किसी भी देश […]

विज्ञापन

कोलकाता : पूर्व भारतीय क्रिकेटर अरुण लाल ने आज कहा कि भारत को पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय श्रृंखला रद्द नहीं करनी चाहिएक्योंकि खेल दोनों देशों के बीच संबंध सुधारने का जरिया है.

अरुण लाल ने कहा, ‘‘मेरा हमेशा से मानना रहा है कि राजनीति को खेल के रास्ते में नहीं आना चाहिए. किसी भी देश के साथ द्विपक्षीय श्रृंखला का स्वागत है. खेल प्रेमी के रुप में मैंने हमेशा पाकिस्तान के साथ श्रृंखला का स्वागत किया है. मैं उनके साथ श्रृंखला देखना पसंद करुंगा.’ दोनों देशों के बीच प्रस्तावित इस श्रृंखला के इस साल आयोजन की संभावना काफी कम है लेकिन अरुण लाल को निकट भविष्य में भारत-पाक श्रृंखला के आयोजन की उम्मीद है.

इस पूर्व सलामी बल्लेबाज ने कहा, ‘‘अगर यह अभी नहीं होती है तो भी निश्चित तौर पर यह जल्द होगी.’ अरुण लाल यहां 20 दिसंबर को होने वाली टाटा स्टील कोलकाता 25के रन के प्रचार कार्यक्रम के दौरान बोल रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola