भारत के साथ द्विपक्षीय श्रृंखला से तौबा करने को तैयार पाकिस्‍तान

Updated at : 13 Dec 2015 7:30 PM (IST)
विज्ञापन
भारत के साथ द्विपक्षीय श्रृंखला से तौबा करने को तैयार पाकिस्‍तान

लाहौर : बीसीसीआई के जवाब का इंतजार कर रहा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भारत के खिलाफ के प्रस्तावित द्विपक्षीय श्रृंखला से पल्ला झाडने के लिये तैयार है और उसके अध्यक्ष शहरयार खान ने कहा, ‘‘हम यह अध्याय समाप्त कर रहे हैं. ” शहरयार ने बीसीसीआई को पत्र लिखकर भारतीय बोर्ड से 48 घंटों के अंदर श्रृंखला […]

विज्ञापन

लाहौर : बीसीसीआई के जवाब का इंतजार कर रहा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भारत के खिलाफ के प्रस्तावित द्विपक्षीय श्रृंखला से पल्ला झाडने के लिये तैयार है और उसके अध्यक्ष शहरयार खान ने कहा, ‘‘हम यह अध्याय समाप्त कर रहे हैं. ”

शहरयार ने बीसीसीआई को पत्र लिखकर भारतीय बोर्ड से 48 घंटों के अंदर श्रृंखला को लेकर निश्चित फैसला देने के लिये कहा है और यदि बीसीसीआई इसमें नाकाम रहता है तो वह भारत के खिलाफ नहीं खेलने का फैसला कर देगा. वे इस बारे में अंतिम फैसला कल करेंगे. शहरयार ने ‘डान’ समाचार पत्र से कहा, ‘‘हां, हमें शनिवार की शाम तक बीसीसीआई से कोई जवाब नहीं मिला था और इसलिए हम अब इस अध्याय को समाप्त कर रहे हैं. हम हालांकि इस संबंध में सोमवार को घोषणा करेंगे. ”

उन्होंने कहा, ‘‘हमने भारत के साथ खेलने का हर संभव प्रयास किया और यहां तक कि बीसीसीआई के आग्रह पर यूएई की जगह श्रीलंका में खेलने के लिये तैयार हुए लेकिन हमारी कोशिशें बेकार गयी. हमने पिछले साल बीसीसीआई के साथ समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किये थे और उनके साथ खेलने को लेकर गंभीर थे. ”

शहरयार ने कहा, ‘‘हमारा श्रृंखला का आयोजन करने में नाकाम रहने से दुनिया भर विशेषकर भारत और पाकिस्तान के लाखों क्रिकेट प्रेमियों को निराशा है. ” उन्होंने कहा कि पीसीबी आईसीसी और द्विपक्षीय स्तर पर यह मसला उठाएगा और यदि श्रृंखला नहीं होती है तो उन्हें इसका जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola