विदेशी कोच के मार्गदर्शन में ही पाकिस्तानी टीम में सुधार आयेगा : युसूफ
Updated at : 11 Dec 2015 5:12 PM (IST)
विज्ञापन

कराची : पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद युसूफ ने सुझाव दिया है कि सिर्फ विदेशी कोचों और सहयोगी स्टाफ के आने से ही भविष्य में राष्ट्रीय टीम का प्रदर्शन बेहतर हो सकता है. युसूफ ने कहा ,‘‘ खिलाडियों और टीम का प्रदर्शन विदेशी कोच और सहयोगी स्टाफ के आने से ही बेहतर होगा.” उन्होंने यूएई […]
विज्ञापन
कराची : पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद युसूफ ने सुझाव दिया है कि सिर्फ विदेशी कोचों और सहयोगी स्टाफ के आने से ही भविष्य में राष्ट्रीय टीम का प्रदर्शन बेहतर हो सकता है. युसूफ ने कहा ,‘‘ खिलाडियों और टीम का प्रदर्शन विदेशी कोच और सहयोगी स्टाफ के आने से ही बेहतर होगा.” उन्होंने यूएई में इंग्लैंड के हाथों पाकिस्तान की वनडे और टी20 श्रृंखला में हार के बाद यह बात कही.
उन्होंने कहा ,‘‘ यदि यही हालात जारी रहे तो पाकिस्तान की रैंकिंग और खिसक जायेगी क्योंकि अगले साल इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया का दौरा करना है.” युसूफ ने यह भी कहा कि डेव वाटमोर और ज्यौफ लासन जैसे विदेशी कोचों को फिर नहीं बुलाना चाहिये जो कडे फैसले लेने से डरते थे और खिलाडियों तथा अधिकारियों के आगे घुटने टेक देते थे. उन्होंने कहा ,‘‘ इस तरह के कोचों की जरुरत नहीं है. टीम को बाब वूल्मर जैसा कोच चाहिये जो टीम में बदलाव ला सके.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




