भारत-पाक श्रृंखला जनवरी में नहीं तो फिर पूरे साल नहीं : पीसीबी
Updated at : 11 Dec 2015 4:42 PM (IST)
विज्ञापन

कराची : पीसीबी अध्यक्ष शहरयार खान ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय क्रिकेट श्रृंखला अगले महीने नहीं होने पर पूरे साल नहीं हो सकेगी. शहरयार ने कहा ,‘‘ समय पर श्रृंखला नहीं होने पर मुझे नहीं लगता कि यह अगले पूरे साल हो सकेगी क्योंकि दोनों टीमों की 2016 में […]
विज्ञापन
कराची : पीसीबी अध्यक्ष शहरयार खान ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय क्रिकेट श्रृंखला अगले महीने नहीं होने पर पूरे साल नहीं हो सकेगी. शहरयार ने कहा ,‘‘ समय पर श्रृंखला नहीं होने पर मुझे नहीं लगता कि यह अगले पूरे साल हो सकेगी क्योंकि दोनों टीमों की 2016 में अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धतायें हैं.”
उन्होंने साफ तौर पर कहा कि भारत के साथ द्विपक्षीय श्रृंखला और टी20 विश्व कप दो अलग अलग बातें हैं. उन्होंने कहा ,‘‘ यह दो देशों के बीच द्विपक्षीय श्रृंखला और टी20 विश्व कप आईसीसी का टूर्नामेंट है.” उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि पीसीबी को मार्च में टी20 विश्व कप के लिये टीम भारत भेजने के लिये सरकार से मंजूरी लेनी होगी. उन्होंने कहा ,‘‘ हम हालात पर नजर रखे हुए हैं लेकिन पाकिस्तान के मुताल्लिक भारत के मौजूदा माहौल में हमें सरकार से इजाजत लेनी होगी कि क्या हालात टीम को वहां भेजने के लिये महफूज हैं.”
श्रीलंका में संक्षिप्त द्विपक्षीय श्रृंखला को लेकर भारत सरकार द्वारा अभी तक मंजूरी नहीं दिये जाने से शहरयार निराश दिखे. उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे पता है कि श्रृंखला के आयोजन की मेरी कोशिशों को लेकर कुछ लोग मेरी आलोचना कर रहे हैं लेकिन आखिर में हम इतना ही चाहते हैं कि या तो अभी यह श्रृंखला हो या हमें अगले एक साल इंतजार करना होगा. भारत को दोनों बोर्ड के बीच हुए एमओयू का सम्मान करना चाहिये. ” शहरयार ने यह भी कहा कि भारत अगर श्रृंखला खेलने को राजी नहीं होता तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को आर्थिक नुकसान होगा लेकिन वह दिवालिया नहीं हो जायेगा.
उन्होंने कहा ,‘‘ अल्लाह के फजल से हमारी माली हालत अच्छी है. यह श्रृंखला नहीं होने से हमें नुकसान तो होगा लेकिन इसके यह मायने नहीं है कि हम बिल्कुल तंगहाल हो जायेंगे.” पीसीबी प्रमुख ने कहा कि उन्होंने उम्मीद नहीं छोड़ी है और आईसीसी भी चाहती है कि श्रृंखला जल्दी हो. उन्होंने कहा ,‘‘ हम कुछ दिन और भारत के जवाब का इंतजार करेंगे जिसके बाद आगे बढ़ना होगा.” उन्होंने बताया कि ईसीबी अध्यक्ष जाइल्स क्लार्क इस मसले पर मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




