शिखर धवन के गेंदबाज़ी एक्शन की शिकायत
Updated at : 09 Dec 2015 3:19 PM (IST)
विज्ञापन

दुबई : भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथे क्रिकेट टेस्ट के दौरान संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के लिये शिकायत की गई है. मैच अधिकारियों की रिपोर्ट में धवन की आफ स्पिन गेंदों की वैधता पर संदेह जताया गया है. आईसीसी ने मीडिया विज्ञप्ति में बताया कि रिपोर्ट भारतीय टीम प्रबंधन […]
विज्ञापन
दुबई : भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथे क्रिकेट टेस्ट के दौरान संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के लिये शिकायत की गई है. मैच अधिकारियों की रिपोर्ट में धवन की आफ स्पिन गेंदों की वैधता पर संदेह जताया गया है. आईसीसी ने मीडिया विज्ञप्ति में बताया कि रिपोर्ट भारतीय टीम प्रबंधन को सौंप दी गई है.
विज्ञप्ति में कहा गया ,‘‘ धवन की गेंदबाजी एक्शन की समीक्षा अब आईसीसी की प्रक्रिया के तहत होगी. उन्हें 14 दिन के भीतर टेस्ट देना होगा और टेस्ट का नतीजा आने तक इस दौरान वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी कर सकते हैं.’
धवन ने दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी में तीन ओवर फेंककर नौ रन दिये थे. वह चूंकि अनियमित आफ स्पिनर भी नहीं है तो इसका उन पर खास असर नहीं होगा क्योंकि भारतीय कप्तानों विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी को गेंदबाज के तौर पर वैसे भी उनकी जरुरत नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




