दिल्ली डेयरडेविल्स ने कर्स्टन को मुख्य कोच के पद से हटाया

नयी दिल्ली : दिल्ली डेयरडेविल्स ने आज इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र के लिये गैरी कर्स्टन को मुख्य कोच के पद से हटा दिया. बेहद कामयाब अंतरराष्ट्रीय कोच कर्स्टन के मार्गदर्शन में ही भारत ने 2011 विश्व कप जीता था. दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ वह हालांकि पिछले दो सत्र में कोई कमाल नहीं कर […]
नयी दिल्ली : दिल्ली डेयरडेविल्स ने आज इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र के लिये गैरी कर्स्टन को मुख्य कोच के पद से हटा दिया. बेहद कामयाब अंतरराष्ट्रीय कोच कर्स्टन के मार्गदर्शन में ही भारत ने 2011 विश्व कप जीता था. दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ वह हालांकि पिछले दो सत्र में कोई कमाल नहीं कर सके और टीम सबसे नीचे दो स्थानों पर रही.
युवराज सिंह को 16 करोड रुपये में खरीदना भी दिल्ली के लिये गलत फैसला साबित हुआ जो पूरी तरह खराब फार्म में रहे. दिल्ली डेयरडेविल्स के सीईओ हेमंत दुआ ने एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ गैरी ने अपने अपार कोचिंग अनुभव से हमारी टीम के लिये काफी योगदान दिया. हम भविष्य के लिये उन्हें शुभकामना देते हैं.”
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




