ePaper

दक्षिण अफ्रीका को लगा झटका, चोटिल स्टेन का खेलना फिर संदिग्ध

Updated at : 01 Dec 2015 4:30 PM (IST)
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका को लगा झटका, चोटिल स्टेन का खेलना फिर संदिग्ध

नयी दिल्ली : दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम आज जैसे ही फिरोजशाह कोटला स्टेडियम पहुंची, सभी की नजरें डेल स्टेन पर थी लेकिन इस तेज गेंदबाज ने नेट अभ्यास नहीं किया जिससे संकेत मिले हैं कि अभी तक वह ग्रोइन की चोट से उबर नहीं सके हैं जो भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान लगी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम आज जैसे ही फिरोजशाह कोटला स्टेडियम पहुंची, सभी की नजरें डेल स्टेन पर थी लेकिन इस तेज गेंदबाज ने नेट अभ्यास नहीं किया जिससे संकेत मिले हैं कि अभी तक वह ग्रोइन की चोट से उबर नहीं सके हैं जो भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान लगी थी.

काइल एबोट और स्टेन के कवर मर्चेंट डि लांगे ने यहां तीन दिसंबर से शुरु हो रहे चौथे टेस्ट से पहले नेट पर ज्यादा अभ्यास किया. स्टेन ने गेंदबाजी के जूते भी नहीं पहने थे और आम जूतों में घूमते नजर आये. उन्होंने काफी समय दिल्ली के हरफनमौला सारंग रावत के साथ बिताया जिसने इसी सत्र में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया है.
सारंग ने कहा ,‘‘ उन्होंने मुझे कलाई की पोजिशनिंग के बारे में टिप्स दिये. यह भी बताया कि कैसे मैं शरीर के निचले हिस्से को सीधा रखकर अपनी रफ्तार बेहतर कर सकता हूं. उससे बात करना सपने जैसा रहा.” स्टेन की फिटनेस के बारे में पूछने पर दक्षिण अफ्रीका के सहायक कोच एड्रियन बिरेल ने कहा ,‘‘ अभी भी वह ग्रोइन की चोट से जूझ रहा है. तेज गेंदबाजों को ठीक होने में समय लगता है. हम चाहते हैं कि टेस्ट मैच खेलने से पूर्व वह पूरी तरह फिट हो. वह कल फिटनेस टेस्ट देगा जिसके बाद ही उसके खेलने पर फैसला किया जायेगा.”
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola