भारत-पाक क्रिकेट श्रृंखला पर अभी कोई फैसला नहीं : सरकार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

वालेटा (माल्टा) : बीसीसीआई के पाकिस्तान के साथ क्रिकेट रिश्ते बहाल करने के लिये सरकार से मंजूरी देने के आग्रह पर भारत ने आज कहा कि इस पडोसी देश के साथ क्रिकेट श्रृंखला खेलने के बारे में अब तक कोई फैसला नहीं किया गया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरुप ने यहां कहा, ‘‘भारत-पाकिस्तान […]
विज्ञापन
वालेटा (माल्टा) : बीसीसीआई के पाकिस्तान के साथ क्रिकेट रिश्ते बहाल करने के लिये सरकार से मंजूरी देने के आग्रह पर भारत ने आज कहा कि इस पडोसी देश के साथ क्रिकेट श्रृंखला खेलने के बारे में अब तक कोई फैसला नहीं किया गया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरुप ने यहां कहा, ‘‘भारत-पाकिस्तान क्रिकेट श्रृंखला पर अभी कोई फैसला नहीं किया गया है.” स्वरुप यहां विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ आये हुए हैं.
बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने बुधवार को कहा था कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान के खिलाफ दिसंबर में श्रीलंका में श्रृंखला के आयोजन के लिये केंद्र सरकार से मंजूरी देने के लिये संपर्क किया है. बीसीसीआई को इस मसले पर विदेश मंत्रालय से मंजूरी चाहिए.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को संभवत: सरकार से मंजूरी मिल गयी है और उसके प्रमुख शहरयार खान को उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नवाज शरीफ जल्द ही इस पर फैसला करेंगे. इस श्रृंखला के लिये केवल एक महीने की विंडो खाली है क्योंकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला सात दिसंबर को समाप्त होगी. इससे संभावना है कि इस श्रृंखला में पांच वनडे, दो टेस्ट और दो टी20 के बजाय केवल तीन वनडे और दो टी20 मैच ही खेले जाएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










