ePaper

IND vs SA : तीसरा टेस्‍ट कल से, क्‍या अफ्रीका के विजय अभियान को रोक पायेगा भारत

Updated at : 24 Nov 2015 3:39 PM (IST)
विज्ञापन
IND vs SA : तीसरा टेस्‍ट कल से, क्‍या अफ्रीका के विजय अभियान को रोक पायेगा भारत

नागपुर : दक्षिण अफ्रीका और भारत जब कल से यहां जामथा पर शुरु हो रहे तीसरे और आखिरी क्रिकेट टेस्ट में एक दूसरे के आमने सामने होंगे तो विदेशी सरजमीं पर 14 टेस्ट श्रृंखलाओं में से 10 जीतने वाली दक्षिण अफ्रीका के नौ साल से चले आ रहे विजय अभियान पर मेजबान टीम नकेल कसने […]

विज्ञापन

नागपुर : दक्षिण अफ्रीका और भारत जब कल से यहां जामथा पर शुरु हो रहे तीसरे और आखिरी क्रिकेट टेस्ट में एक दूसरे के आमने सामने होंगे तो विदेशी सरजमीं पर 14 टेस्ट श्रृंखलाओं में से 10 जीतने वाली दक्षिण अफ्रीका के नौ साल से चले आ रहे विजय अभियान पर मेजबान टीम नकेल कसने उतरेगी.

श्रीलंका के हाथों 2006 में मिली 0.2 से हार के बाद दक्षिण अफ्रीका ने विदेशी सरजमीं पर एक भी श्रृंखला नहीं गंवाई है. उसने 2008-09 और 2012-13 में ऑस्ट्रेलिया को हराया. इसके बाद इंग्लैंड (2008), वेस्टइंडीज (2010), न्यूजीलैंड (2011-12) , पाकिस्तान (2007-08), श्रीलंका (2014) , बांग्लादेश (2007-08) और जिम्बाब्वे (2007-08) को मात दी.
मौजूदा श्रृंखला में दक्षिण अफ्रीका 0.1 से पीछे है. भारत में 2007-08 और 2009-10 में खेली गई टेस्ट श्रृंखलाओं में दक्षिण अफ्रीका को जीत नहीं मिली. दोनों बार श्रृंखला 1-1 से ड्रा रही. इसके अलावा 2010-11 में पाकिस्तान के खिलाफ यूएई में श्रृंखला 0-0 से ड्रा रही जबकि इंग्लैंड के खिलाफ 2009-10 की श्रृंखला 1-1 से ड्रा रही और बांग्लादेश के खिलाफ इस साल 0-0 से ड्रा रही.
भारत के पांच बार के दौरे पर दक्षिण अफ्रीका ने सिर्फ एक टेस्ट जीता है जो 1999-2000 में हैंसी क्रोन्ये की कप्तानी में जीता था. इससे पहले 1996-97 में उसे तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला में 1-2 से पराजय झेलनी पडी. वहीं 2004-05 में दो टेस्ट की श्रृंखला उसने 0-1 से गंवाई. फिर 2007-08 और 2009-10 में श्रृंखलायें ड्रा रही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola