ePaper

रबाडा को मिला दक्षिण अफ्रीका के सर्वश्रेष्ठ उदीयमान क्रिकेटर पुरस्कार

Updated at : 23 Nov 2015 6:34 PM (IST)
विज्ञापन
रबाडा को मिला दक्षिण अफ्रीका के सर्वश्रेष्ठ उदीयमान क्रिकेटर पुरस्कार

जोहानिसबर्ग : उदीयमान क्रिकेटर कागिसो रबाडा को दक्षिण अफ्रीका के सालाना खेल पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ नया खिलाड़ी चुना गया. तेज गेंदबाज रबाडा ने भारत दौरे पर अपने प्रदर्शन की छाप छोडी थी. उसने पिछले साल सिर्फ 19 बरस की उम्र में वनडे क्रिकेट में पदार्पण किया और मीरपुर मैच में 16 रन देकर छह विकेट […]

विज्ञापन

जोहानिसबर्ग : उदीयमान क्रिकेटर कागिसो रबाडा को दक्षिण अफ्रीका के सालाना खेल पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ नया खिलाड़ी चुना गया. तेज गेंदबाज रबाडा ने भारत दौरे पर अपने प्रदर्शन की छाप छोडी थी. उसने पिछले साल सिर्फ 19 बरस की उम्र में वनडे क्रिकेट में पदार्पण किया और मीरपुर मैच में 16 रन देकर छह विकेट लिये जो दक्षिण अफ्रीका के लिये किसी क्रिकेटर का पहले मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.

वह पदार्पण मैच में हैट्रिक बनाने वाले दूसरे गेंदबाज भी बने. क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के मुख्य कार्यकारी हारुन लोर्गट ने कहा ,‘‘ यह देखकर अच्छा लगा कि विकास : अश्वेत खिलाडी के विकास : पर बल दिये जाने से ऐसी प्रतिभायें सामने आ रही है. कागिसो रबाडा असाधारण प्रतिभा का धनी है और महान खिलाडी बनेगा।” क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका चयन समिति के पूर्व अध्यक्ष रुश्दी मेगियेट को पहला स्टीव टीश्वेटे लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola